विद्युत विभाग: CT/PT में आई ख़राबी:गड़बड़ी ढूढंने में अधिकारियों को आया पसीना:मशक्कत के बाद दोपहर तीन बजे चालू हो पाई विद्युत आपूर्ति
वाराणसी 10 मई:पूर्वान्चल विद्युत वितरण निगम के वाराणासी क्षेत्र के सांस्कृतिक संकुल उपकेंद्र में लगी सीटी में आई गड़बड़ी के चलते शुक्रवार को आस-पास के घरों में घंटो बिजली-पानी का संकट रहा। लगभग चार ट्रांसफार्मर से जुड़े हजारों उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह 10 बजे कटी लाइट दोपहर तीन बजे के बाद आई। इस दौरान गर्मी में लोग बेहाल हो गए थे।
अर्दली बाजार के एसडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि शटडाउन वापस लेने के बाद भी लाइन होल्ड नहीं कर रही थी। सीटी में आई खराबी दूर होने के बाद आपूर्ति बहाल की गई।
गड़बड़ी दूर करने में असफल रहे बिजली इंजीनियर
जानकारी के अनुसार सुबह नौ बजे 132 केवी कैंट उपकेंद्र से सुबह नौ बजे ट्रिपिंग हो गई थी। थोड़ी दे बाद सप्लाई चालू हुई। सांस्कृतिक संकुल उपकेंद्र को छोड़ अन्य उपकेंद्रों की लाइन होल्ड हो गई। सांस्कृतिक संकुल उपकेंद्र की बिजली चालू नहीं होने से पेट्रोलिंग के लिए दोबारा 132 केवी कैंट उपकेंद्र से जैसे ही ब्रेकडाउन लिया गया, वैसे ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में अधिषासी अभियंता और साहयक अभियंता मीटर भी मौके पर पहुंच गए। सर्किट खोल कर गड़बड़ी खोजी गई। इस बीच लगभग 80 प्रतिशत लाइन चालू हो गई थी। लेकिन, पुलिस लाइन फीडर से जुड़े पांच ट्रांसफार्मर बंद रहे। जांच की गई तो पता चला कि सीटी में गड़बड़ी आई है। मीटर विभाग के अभियंता गड़बड़ी दूर करने में असफल साबित हुए। बाद में ठेका देने वाली एजेंसी के इंजीनियरों को बुलाया गया। तब जाकर फॉल्ट सही हुआ। दोपहर लगभग तीन बजे पुलिस लाइन फीडर पर पूरी तरह से चालू हो सका। उपभोक्ताओं को आरोप है कि विभाग की लापवाही के चलते लंबे समय के कटौती झेलनी पड़ी।