एक झलक

राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ उ प्र कर्मचारी संघ केंद्रीय कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न,रामकुमार झा एवं अन्य, सहायक बने चुनाव अधिकारी

लखनऊ07जून: रविवार को प्रातः 10:00 बजे से सायं 08:00 बजे तक राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ उप्र की आहूत आम सभा मे केंद्रीय कार्यकारिणी का चुनाव श्री बृजेश त्रिपाठी की अध्यक्षता एवं मुख्य चुनाव अधिकारी श्री रामकुमार झा एवं अन्य, सहायक चुनाव अधिकारियों की देख-रेख में विभूति खण्ड, गोमती नगर, लखनऊ स्थित होटल सिल्वर सेवन मे कुशलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।  आम सभा मे उपस्थित प्रदेश भर के हजारों टैक्नीशियन कर्मियों के सापेक्ष चुने हुए कुल 257 अधिकृत प्रतिनिधियों/ डेलीगेट्स द्वारा किये गये मतदान में प्राप्त बहुमत/ वोटों के आधार पर संघ की नवीन केन्द्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गयाI

केन्द्रीय कार्यकारिणी के केन्द्रीय संरक्षक के पद पर पी.एन.गुप्ता व डी.के.मिश्रा केन्द्रीय अध्यक्ष के पद पर *चंद्रभूषण उपाध्याय केन्द्रीय उपाध्यक्ष के पद पर दीपक चक्रवर्ती व धीरेन्द्र यादव, केन्द्रीय महासचिव के पद पर मोo वसीम केन्द्रीय उपमहासचिव के पद पर  अखिलेश गुप्ता केन्द्रीय संगठन सचिव के पद पर गौरव श्रीवास्तव केन्द्रीय प्रचार सचिव के पद पर नीरज कुमार तिवारी एवं केन्द्रीय कोषाध्यक्ष के पद पर *प्रदीप कुमार प्रजापति को निर्वाचित घोषित किया गयाI

संघ की तरफ से राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ उप्र की नव गठित केंद्रीय कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की गईंI

.

 

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *