एक झलक
HAPPY NEW YEAR 2023: उपभोक्ता की आवाज के सभी पाठकों को नए साल की शुभकामनाएं
वाराणसी 31दिसम्बर :आपके जीवन में सुख, स्मृद्धि, आशाएं और सफलता लेकर नया साल 2023 आने वाला है। इस नये साल में आप नई उमंगों एवं नये सकल्पों के साथ आगे बढ़े और अपने जीवन में ख़ुशहाली व स्मृद्धि लेकर आये। हर रोज तारीखें बदलती है, महीने बदलते है, लेकिन इस बार साल बदलने के साथ ही कैलेंडर बदलने जा रहा है। नव वर्ष फेस्टिवल का पूरी दुनिया के लोगों को बड़ी बेसब्री से इंतज़ार रहता है, इस दिन के जश्न को मनाने की तैयारिया वो 25 दिसंबर से ही शुरू कर देते है। आज साल 2022 का आख़िरी दिन यानी 31 दिसंबर है, जो चंद घंटों का मेहमान रहा है रात 12 बजे लोग हैप्पी न्यू ईयर बोलकर नए साल 2023 का स्वागत करेंगे और इस साल को हंसी-ख़ुशी नाचते गाते हमेशा के लिए विदा करेंगे।