अपना देश
LOC के पास IED ब्लास्ट, एक बीएसएफ जवान घायल
20दिसम्बर2021
पुंछ: जम्मू संभाग के पुंछ जिले में सोमवार को माइन ब्लास्ट में सीमा सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया। रक्षा प्रवक्ता ने इस बात की जानकारीदी। उन्होंने बताया कि 146 बटालियन के कांस्टेबल अजीश सीमा के पास बारूदी सुरंग में हुये धमाके में घायल हो गये हैं। उनके हाथों और चेहरे पर घाव आए हैं। उन्हें उधमपुर के कमान अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जवान की जान राजस्थान के जैसलमेर स्थित भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक हैरान कर देने वाला हादसा हो गया है। दरअसल, यहां भारतीय सेना की जैसलमेर जिले में स्थित किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में रविवार को एक हादसा हो गया। यहां मोर्टार का गोला फटने से एक जवान की मौत हो गई। वहीं घटना में आठ अन्य जवान घायल हो गए।