पूर्वांचल

उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर राज नारायण पार्क, बेनियाबाग में लगा अभिलेख प्रदर्शनी

वाराणसी24जनवरी :क्षेत्रीय अभिलेखागार द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन राजनारायण स्मृति पार्क, बेनिया बाग में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल, जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर आयोजित अभिलेख प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश की संरचना को अभिलेखों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। इस अभिलेख प्रदर्शनी में अंग्रेजों के आगमन के पश्चात से वर्तमान उत्तर प्रदेश की स्थापना तक के ऐतिहासिक यात्रा को अभिलेखों की जुबानी रखने का प्रयास किया गया है। अभिलेख प्रदर्शनी मूलतः तीन भागों में विभाजित है। प्रथम भाग में अंग्रेजों ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों को समय समय पर अपने अधीन करने और प्रशासनिक नीति के अनुपालन में सीमाओं तथा राजधानी के परिवर्तन को मानचित्रों की सहायता से प्रस्तुत किया गया है। इस क्रम में द्वितीय भाग में प्रशासनिक संरचनाओं के विकास, एक सूत्र में बधने, आधारभूत संरचनाओं के विकास को विभिन्न अभिलेखों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। तृतीय भाग में स्वतंत्रता उपरांत विभिन्न देशी राज्यों के भारत गणराज्य में विलय और उत्तर प्रदेश की स्थापना से संबंधित है।
इन तीनों भागों को ऐतिहासिक कालक्रम के अनुसार मिश्रित रूप में प्रस्तुत किया गया है।
प्रदर्शनी में कुछ महत्वपूर्ण अभिलेखो में अवध में नवाब वज़ीर का शासन और अवध पर ब्रिटिश सेना का नियंत्रण, हिंदी का न्यायालय की भाषा मे प्रयोग, प्रान्त के नाम परिवर्तित किये जाने संबंधित अभिलेख, श्यामा प्रसाद मुखर्जी का डॉ संपूर्णानंद को लिखा पत्र, भारतीय देशी राज्यों के विलय से संबंधित दस्तावेज, उत्तर प्रदेश राजभाषा अधिनियम रहा। अभिलेख प्रदर्शनी का संयोजन डॉ हरेन्द्र नारायण के द्वारा किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन बड़ी संख्या में लोगों द्वारा किया गया।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *