राजनीति

नुपुर शर्मा के खिलाफ बंगाल विधानसभा में निंदा प्रस्ताव पारित, अग्निपथ को लेकर ममता का बड़ा आरोप

20जून2022

नुपुर शर्मा के खिलाफ कई राज्यों में केस दर्ज किए गए हैं। उसे कोलकाता पुलिस के समक्ष आज पेश होना था। लेकिन उसने चार सप्ताह का समय मांगा है। भिवंडी पुलिस से भी नुपुर ने ऐसी ही मोहलत मांगी थी।

पैगंबर मोहम्मद को लेकर आपत्तिजनक बातें कहने को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा में आज पूर्व भाजपा नेता नुपुर शर्मा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। नुपुर शर्मा के कथित बयान को लेकर देशभर में बवाल मचा था।

पैगंबर के अपमान को लेकर देश के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। पूर्व भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ महाराष्ट्र व बंगाल समेत कुछ राज्यों में केस दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र की भिवंडी पुलिस ने उन्हें समन भेजा था। इस पर पेश होने के लिए पूर्व भाजपा नेत्री ने चार सप्ताह का समय मांगा है। उसे कोलकाता पुलिस के समक्ष आज पेश होना था। लेकिन उसने चार सप्ताह का समय मांगा है।

प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि इस मामले में जब राज्य में हिंसा हुई तो हमने कार्रवाई की, लेकिन यह महिला (नुपुर शर्मा) अभी तक गिरफ्तार कैसे नहीं हुई? मुझे पता है कि उसे गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। इससे पहले ममता बनर्जी ने नुपुर की टिप्पणी को नफरत फैलाने वाली करार दिया था। उन्होंने कहा था कि इस तरह की टिप्पणियों से न केवल हिंसा होती है बल्कि सामाजिक विभाजन भी होता है। ममता ने भाजपा के आरोपी नेताओं को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की थी। उधर, नुपुर ने कोलकाता पुलिस से आज चार सप्ताह का समय मांगा है। उसे आज पुलिस के सामने पेश होना था।

बंगाल विधानसभा ने जब प्रस्ताव पारित किया तब भाजपा विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। यह निंदा प्रस्ताव विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी और मुख्य सचेतक मनोज तिग्गा सहित भाजपा के सात विधायकों का निलंबन खत्म किए जाने के चार दिन आया है।

सीएम बनर्जी ने अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा नई रक्षा भर्ती योजना के माध्यम से अपना सशस्त्र कैडर बनाने की कोशिश कर रही है। ममता बनर्जी ने इस योजना को सशस्त्र बलों का अपमान बताया। उन्होंने हैरानी जताते हुए सवाल किया कि क्या भाजपा अपने दफ्तरों के लिए अग्निवीर सैनिकों की तैनाती करना चाहती है।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *