पूर्वांचल
वाराणसी: टाप इनामी बदमाशों के गिरफ्तारी की सूची जल्द होगी तैयार- अशोक मुथा जैन
वाराणसी01दिसम्बर :नवागत पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन ने कहा कि सुरक्षा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। चाहे वह कोई भी हो। नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और बेहतर बनाने पर जोर होगा। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सहित अन्य विभागों के संग बैठक कर इस पर काम किया जाएगा। गुरुवार को कैंप कार्यालय में मीडिया से रूबरू हुए पुलिस आयुक्त ने कहा कि साइबर अपराध रोकथाम को लेकर विशेष योजना बनाई जाएगी। वहीं, महिला अपराध मामलों में भी आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्यवाही की जाएगी। टॉप इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर जल्द ही एक सूची तैयार कराई जाएगी। इसके पूर्व पुलिस लाइन में उन्हें सलामी दी गई।