ताज़ातरीन
आर्मी कैंप में मेजर ने किया सुसाइड, खुद को मारी गोली
12दिसंबर2021
जम्मू-कश्मीर के बनिहाल आर्मी कैंप में मेजर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मेजर परविंदर सिंह दिल्ली के प्रियदर्शिनी विहार के रहने वाले थे। उन्होंने अपनी सर्विस राइफल AK 47 से खुद को गोली मारी। मेजर ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।