आकांक्षा की मां की हर बात निकली सच! वीडियो आया सामने समर का बचना मुश्किल
वाराणसी 20अप्रैल :भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत मामले में अब नया मोड़ आ गया है। आकांक्षा का एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें वह रोते बिलखते हुए कह रही हैं कि उन्हें कुछ हुआ तो उसका जिम्मेदार समर सिंह होगा।
आकांक्षा दुबे की सुसाइड मामले में नया मोड़ आ गया है। सोशल मीडिया पर मरने से पहले का आकांक्षा दुबे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आकांक्षा दुबे के वायरल वीडियो से इंटरनेट पर हड़कंप मच गया है। क्योंकि इस 30 सेकेंड के वीडियो में आकांक्षा फूट-फूट कर रोती नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में भोजपुरी एक्टर रोते हुए कह रही हैं कि यदि मुझे कुछ होता है तो उसका दोषी समर सिंह है।
आपको बता दें कि आकांक्षा के चहेरे पर काफी सूजन नजर आ रही है। अब इस नए वीडियो के सामने आने के बाद आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने भी बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है, ‘अब जगजाहिर है कि वह मेरी रानी (आकांक्षा दुबे) को मारता-पीटता था। उसके चेहरे पर नील और सूजन साफ तस्वीर में देखी जा सकती है।’