एक झलक
जाने 22 मई का इतिहास
22 मई:आज का दिन मई महीने का 22 वां दिन साल का 142 वां दिन है, भारत की बछेन्द्री पाल 22 मई के ही दिन दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर पहुंची थीं और यह कारनामा अंजाम देने वाली वह देश की पहली महिला पर्वतारोही हैं। पर्वतारोहण और साहसिक खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बछेन्द्री पाल को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
आज का इतिहास
1545- एक विस्फोट में शेर शाह सूरी की मौत। 1540 में शेरशाह ने मुगल साम्राज्य को अपने हाथों में लिया था।
1772- राजा राम मोहन राय का जन्म। उन्हें भारतीय पुनर्जागरण का अग्रदूत और आधुनिक भारत का जनक कहा जाता है।
1915- प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने आस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।