ट्रेनों में अब नहीं मिलेगा कचरा, यात्री के पास पहुंचेगा सफाई कर्मचारी; वंदे भारत से हुई शुरुआत
नईदिल्ली28जनवरी :राजधानी, शताब्दी हो या वंदे भारत एक्सप्रेस या फिर लंबी दूरी की अन्य ट्रेनें कूड़ेदान के पास गंदगी फैलना आम बात है। यात्री इसकी शिकायत भी करते हैं, लेकिन अक्सर यात्रा के दौरान इस समस्या का समाधान नहीं निकलता है। कई बार सफाई कर्मचारी उसे रेलवे पटरी पर गिरा देता है जिससे वहां गंदगी फैलती है।इस समस्या के समाधान के लिए यात्री के पास जाकर कचरा इकट्ठा करने की तैयारी है। वंदे भारत एक्सप्रेस में इसकी शुरुआत हो गई है। आने वाले समय में चरणबद्ध तरीके से अन्य ट्रेनों में यह सेवा लागू की जाएगी।पिछले दिनों कुछ यात्रियों ने ट्वीट करके वंदे भारत के कोच में फैली हुई गंदगी की शिकायत की थी। इसका संज्ञान लेकर रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को सफाई व्यवस्था में बदलाव लाने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने हवाई जहाज की तरह वंदे भारत ट्रेन में भी सीट से कचरा एकत्र करने की व्यवस्था शुरू कर दी है। रेलवे मंत्री ने नई व्यवस्था का वीडियो ट्वीट करके यात्रियों से इस नई व्यवस्था को सफल करने की अपील की है।