एक झलक

दीपोत्सव के तर्ज पर अयोध्या में मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस,रजिस्ट्रेशन के बाद हो सकेंगे शामिल

अयोध्या20जून: राम नगरी में पहली बार दीपोत्सव के तर्ज पर भव्य अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भी मनाए जाने की तैयारी की गई है और यह पूरा आयोजन सरयू तट स्थिति राम की पैड़ी पर किया जाएगा। काजल को भव्यता के साथ मनाए जाने के लिए पर्यावरण वन एवं जलवायु मंत्रालय के साथ पतंजलि व जिला प्रशासन संयुक्त रूप से कार्य कर रहा है। पूरी राम की पैड़ी पर रेड कारपेट दिखाए गए हैं जिस पर लगभग 5000 से अधिक लोग योग करेंगे। तो इस दौरान पूरे परिसर में साउंड की भी व्यवस्था की गई है योग की जानकारी दिए जाने के साथ भगवान श्री राम के धुन भी बजाई जाएंगे।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रदेश भर में 75 जिलों को चयनित किया गया है जिसमें अयोध्या को भी रखा गया है। इस बार अयोध्या में भव्यता के साथ इस योग दिवस को मनाया जाने की तैयारी की जा रही है। इस आयोजन के दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव मौजूद होंगे तो वही उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या भी शामिल हो सकते हैं। इस योग दिवस को सफल बनाने के लिए 11 स्वयंसेवी संस्थानों को भी शामिल किया गया है जो जनपद भर में लोगों को जागरुक करने का कार्य कर रहे हैं।

अयोध्या में योग दिवस की तैयार करा रहे केंद्रीय मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेट्री केंद्रीय पर्यावरण,वन एवं जलवायु मंत्रालय के जॉइन सिक्योरिटी व नोडल अधिकारी जिम्मेतप्पा ने जानकारी देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय आठवीं योग दिवस हिंदुस्तान और पूरे विश्व में मनाया जा रहा है पर्यावरण वन और जलवायु मंत्रालय अयोध्या की जिम्मेदारी दी गई है पूरे देश भर में 75 ऑर्गेनिक साइट है जहां योग दिवस को भव्यता के साथ मनाया जाएगा। जिसको लेकर यहां पर मंत्रालय ,स्टेट गवर्नमेंट और जिला प्रशासन के साथ मिलकर तैयारी कर रहे हैं। जो कि लगभग पूरा हो चुका है। हमारा लक्ष्य है कि लगभग 5000 लोग एक साथ राम की पैड़ी पर मौजूद होंगे। इस स्थल पर पहले भी कई भव्य आयोजन किये जा चुके हैं। इस बार हम बहुत बड़ा योग का मैसेज देना चाहते हैं। इस योगभ्यास में शामिल होने के लिए स्थान स्थान पर बूथ बनाये गए हैं। जहां पर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा। इसके साथ पतञ्जलि के द्वारा 250 योगा स्ट्रक्चर आये हुए हैं। और हर स्थान पर रख वह लोग तैयारी भी करा रहे हैं। 5000 लोग यहां पर पहुंच सके इसके लिए 100 बसे भी लगाई गई है।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *