पूर्वांचल

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का क्षेत्रीय कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत

क्षेत्रीय कार्यालय पर सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन

रोहनिया03सितंबर:भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय रोहनिया पर क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शुक्रवार को दोपहर में प्रथम काशी आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके दौरान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव व जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा व कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने संयुक्त रुप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को पुष्पगुच्छ के साथ अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को निभाऊंगा और कार्यकर्ताओं के कदम से कदम मिलाकर चलूंगा। आगामी 2024 में होने वाले चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ जीत हासिल करने के लिए उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जीत का मूल मंत्र दिया।कार्यक्रम की संचालन सुशील त्रिपाठी व प्रवीण सिंह गौतम ने किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल,मेयर मृदुला जायसवाल,विधायक सौरभ श्रीवास्तव,पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, विधायक अवधेश सिंह, सेवापुरी विधायक नील रतन पटेल नीलू,महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महेंद्र सिंह गौतम ,प्रदेश मंत्री मीना चौबे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विनीता सिंह, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष विजय यादव, विकास दुबे,श्याम भूषण शर्मा ,केशव यादव ,सुरेश पटेल, धर्मेंद्र यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *