राजनीति

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विगत 08 वर्षों में देश में ऐतिहासिक कार्य हुये-ए०के०शर्मा

लखनऊ10जून:प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0शर्मा ने आज अपने अलीगढ़ दौरे के दौरान गरीबो के कल्याण के लिए आयोजित गरीब कल्याण जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन व गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित केंद्र की सरकार ने विगत 08 वर्षों में मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक काम किया है। देश के किसी भी PM या CM की मोदी जी के नेतृत्वक्षमता, कार्यकुशलता,सेवा, सुशासन,गरीबों के प्रति कल्याण की भावना व विकाश कार्यो से तुलना नही की जा सकती।आज हमरा देश मोदी जी के नेतृत्व में फिर से अपने पुराने बैभव व गरिमा को पाने जा रहा है।

ए0के0शर्मा ने कहा कि हमारा देश 5000 सालो से कृषि प्रधान देश है। प्राचीन काल से ही भारत एक समृद्धिशाली देश रहा है।जिसे सोने की चिड़िया कहा जाता था। फिर मुगल और अंग्रेज जैसे आक्रांता व लुटेरे हमारे देश में आये और हमारे देश को लूट-पात कर इसे मिट्टी की चिड़िया बना दिया। प्राचीन काल में जहाँ हमारे देश की बैश्विक अर्थव्यवस्था में सबसे ज्यादा 25% प्रतिशत की भागीदारी थी।वहीं एम लुटेरे के कारण आजादी के समय मात्रा 02% से 03% प्रतिशत ही रह गयी।

ए0के0शर्मा ने कहा की देश की आजादी के बाद कि कांग्रेस की सरकार ने इसे और बढ़ाने का कार्य किया।60 से 70 सालो तक कांग्रेस ने देश में शासन किया, लेकिन गरीबी मिटाने का कार्य नही किया। देश की कृषि विकास दर बहुत धीमी हो गयी। रही सही कसर प्रदेश की सपा व बसपा जैसी सरकारों ने पूरी की।

उन्होंने कहा कि देश कि यह सब बर्बादी देखकर यहा कि जनता ने वर्ष 2014 में देश की बागड़ोर मोदी जी के हाथों में सौंप दी।तभी से देश दिन दूनी रात चौगनी गति से तरक्की कर रहा है।देश में फिर से सुशासन, स्वराज,संस्कृति की स्थापना हो रही है और अपने पुराने बैभव व गौरव की ओर लौट रहा है।दुनिया में देश की छबि बदल रही हैं और आज देश को सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है।

ए0के0शर्मा ने कहा कि मोदी जी गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए गरीब कल्याण मेला का आयोजन करते थे। जिसमें गरीबो को चिन्हित कर उन्हें वही पर लाभान्वित भी किया जाता था। इसलिये मोदी जी को गरीबों का मशीहा भी कहा जाता है।

उन्होंने ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश का इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग-धंधे, सड़क,रेलवे,हवाई पट्टी निर्माण तथा देश की सुरक्षा में बृद्धि हुई है। जनता के लिए उपयोगी सामानों का अब देश में निर्माण होने लगा है।प्रदेश में भी डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है,जिसमें आयुध सामग्री बनाई जाएगी,जिससे देश अब युद्ध सामग्री के लिए विदेशो पर निर्भर नहीं रहेगा।प्रदेश में निवेश को तथा ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे रोजगार की असीम संभावनाओं के साथ प्रदेश की इकोनॉमी भी बढ़ेगी।

उन्होंने सभी ग़रीब भाइयो को अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाने की गुजारिश की,जिससे वे आगे बढ़कर अपना महत्वपूर्ण योगदान देश,समाज व प्रदेश के विकास में दे सके।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *