भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बन गए चौधरी भूपेंद्र सिंह
लखनऊ 25अगस्त :भाजपा ने बुधवार को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया। हालांकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की रेस में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नाम सामने आ रहे थे लेकिन, बुधवार को अचानक बदले घटनाक्रम से चौधरी भूपेंद्र सिंह का नाम चलने लगा और गुरुवार को उन्हें ही भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। भूपेंद्र सिंह ने ताजपोशी से पहले भाजपा नेताओं से मुलाकात भी की। उन्हें बुधवार को आजमगढ़ से सीधे दिल्ली के लिए बुलावा आया है। करीबी लोगों के मुताबिक भूपेंद्र सिंह को रात में ही पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई थी। नड्डा ने उन्हें अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी दी।इसके बाद गुरुवार सुबह गृहमंत्री व पार्टी के कुशल रणनीतिकार अमित शाह से मुलाकात हुई। दोनों के बीच करीब आधा घंटे विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की गई। इसके बाद दोपहर में भूपेंद्र सिंह को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय बुला लिया गया। वहीं से नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।