राजनीति

भ्रष्टाचारी कोई भी होगा उसकी संपत्ति कुर्क करने में नहीं करेंगे संकोच:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

10सितंबर 2022
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जौनपुर दौरे पर जिले को विकास के कई सौगात देने के साथ भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को कड़ी नसीहत भी दे डाली,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकार ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर प्रदेश को खोखला कर दिया था। भ्रष्टाचार पिछली सरकारों की जींस का हिस्सा था, अपने लिए और अपने खानदान के लिए भ्रष्टाचार पैदा करते थे। भ्रष्टाचारी कोई भी होगा उसकी संपत्ति कुर्क करके उसे गरीबों के उपयोग के लिए कोई संकोच नहीं करेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि सूबे में विकास योजनाएं जो भी चलाई गई सिर्फ अपने लोगों को लाभ दिया गया। उसका लाभ आम आदमी को नहीं मिला। आज उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। नए भारत के साथ ही उत्तर प्रदेश भी नया उत्तर प्रदेश बन रहा है। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के लिए आप लोगों का जो योगदान रहा उसका धन्यवाद ज्ञापित करने मैं आया हूं।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *