पूर्वांचल

महामहिम राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य का 69 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

वाराणसी 3 अक्टूबर :रामनगर भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा मंगलवार सुबह 10:00 बजे मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेन्द्र किशोर पांडेय के सहयोग से सिक्किम के राज्यपाल महामहिम लक्ष्मण आचार्य के 69 वें जन्मदिन पर नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।जिसमें मुख्य तिथि काशी क्षेत्र के यशश्वी अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कार्यक्रम के निमित्त नगर के प्राचीन सुप्रसिद्ध मां मनसा देवी मंदिर में यशश्वी राज्यपाल जी के लिए दीर्घायु मंगल कामना हेतु भजन कीर्तन तथा हनुमान चालीसा का पाठ कराया गया। तथा राजकीय बाल अपराध संप्रेषण गृह (बालक) एवम राजकीय बाल सुधार सुधार गृह (बालक) के प्रांगण में अनाथ बच्चों के बीच क्षेत्रीय अध्यक्ष के द्वारा फलों एवं मिठाइयों का वितरण करते हुए माननीय लक्ष्मण आचार्य के लिए दीर्घायु होने की कामना किया गया। माननीय राज्यपाल महोदय जी के द्वारा रामनगर में कराए गए विकास कार्यो के लिए नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके उज्जवल मंगल भविष्य की कामना करते हुए ढेर सारा आशीर्वाद दिया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह सुश्री आशा गुप्ता महानगर मंत्री डॉ अनुपम गुप्ता मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह शैलेंद्र किशोर पांडेय नंद लाल चौहान कुलदीप सिंह अशोक जायसवाल सतेंद्र सिंह पिंटू लव कुमार वैभव सिंह जितेंद्र पांडेय राजेन्द्र शंकर वीरेंद्र कुशवाहा मनोज यादव लल्लन सोनकर विनोद पटेल अभिषेक सिंह अर्जुन शर्मा राहुल देव कसेरा सुनील गुप्ता कंचन निषाद आशुतोष पांडेय रितेश पाल अरुण ओझा धीरेन्द्र प्रताप राजकुमार सिंह अमृता दुबे संजय पांडेय संतोष गुप्ता मनीष सिंह राहुल देव रितेश राय विकास बघेल राजन पाठक अनिरुद्ध कनौजिया भैया लाल पीयूष गुप्ता प्रिंस कश्यप प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *