राजनीति
मानसून सत्र में पहले दिन 25 मिनट तक चला सदन, सीएम बोले- अराजकता के लिए जगह नहीं
लखनऊ 19सितंबर :उत्तर प्रदेश विधानमंडल में मानसून सत्र में पहले दिन की कार्यवाही सिर्फ 25 तक चली। विधान भवन में इस दौरान भाजपा के साथ बसपा, कांग्रेस तथा अन्य दल के नेताओं ने शोक प्रस्ताव में भाग लेकर भाजपा के विधायक अरविंद गिरि को शोक संवेदना व्यक्त की। सदन में समाजवादी पार्टी का कोई भी सदस्य नहीं आया।विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन सदन सिर्फ 25 मिनट तक चला। इस दौरान सदन नहीं पहुंचे,समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने नेता सदन अखिलेश यादव के साथ सड़क पर ही संघर्ष किया। विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को शुरू हुआ। इस दौरान लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्ण के भाजपा के विधायक अरविंद गिरि के निधन पर शोक प्रस्ताव के बाद 25 मिनट में मंगलवार 11 बजे तक के लिए स्थगित हो गया।