एक झलक

लखनऊ में 15 दिसंबर से गरजेगा प्रशासन का बुलडोजर,गिराए जाएंगे 1100 से ज्यादा घर

लखनऊ 12 दिसंबर :उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अब तक का सबसे बड़ा बुलडोजर अभियान शुरु होने जा रहा है। ये अभियान दिसंबर महीने की 15 तारीख से शुरु होगा। जिस दौरान कुकरैल नदी पर बने 1100 से ज्यादा अवैध निर्माणों को गिराया जाएगा।

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA), जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस संयुक्त रुप से मिलकर अकबर नगर में कुकरैल नदी पर बने 1100 से ज्यादा अवैध घरों-दुकानों को गिराने का काम करने वाला है। इसके लिए यहां रहने वाले लोगों को 14 दिसंबर तक का समय दिया गया है ताकि तब तक सभी लोग इस जगह को खाली कर दें। दरअसल यहां रहने वाले लोगों को पीएम आवास योजना में जगह दी जा रही है इसी में 14 दिसंबर तक LDA यहां रजिस्ट्रेशन करा रहा है।

सबसे बड़ा बुलडोजर अभियान

लोगों का कहना था कि उत्तर प्रदेश में सिर्फ माफियाओं के खिलाफ ही बुलडोजर का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि अब अवैध निर्मित घरों और दुकानों पर भी सराकर ऐसा ही अभियान चलाने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ये उत्तर प्रदेश के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा अभियान होगा।

बता दें कि कुकरैल नदी को छोटे रिवर फ्रंट के तौर पर विकसित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस प्रोजेक्ट में खुद सीएम योगी आदित्यनाथ दिलचस्पी ले रहे हैं। जिसके चलते प्रशासन इसमें कोई भी ढिलाई बरतने को तैयार नहीं है। प्रशासन का कहना है कि कुकरैल नदी के सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है और इसी वजह से अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चल रहा है।

लखनऊ व्यापार मंडल ने विरोध करने का किया ऐलान 

वहीं सरकार द्वारा की जा रही इस कार्रवाई का लोगों ने विरोध करना भी शुरु कर दिया है। लखनऊ व्यापार मंडल ने भी इसको लेकर विरोध करने का ऐलान किया है। दरअसल व्यापार मंडल की मांग है कि दुकान और शोरूम तोड़ने से पहले LDA इन दुकानदारों को विकल्प दे। क्योंकि दुकान टूटने के बाद सभी लोगों की आर्थिक स्थिति पर इसका गहरा असर पड़ेगा।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *