पूर्वांचल

वाराणसी:काशी विश्वनाथ धाम से निकली रामचरितमानस नवाहन परायण शोभा यात्रा,कैथी आश्रम पर हुआ समापन

वाराणसी 6 फरवरी:श्री काशी सत्संग मंडल रामचरितमानस नवाहन परायण कि शोभायात्रा चौक से निकली शोभायात्रा में स्वामी प्रसाद मौर्या मुर्दाबाद के नारे लगे,काशी विश्वनाथ प्रांगण में श्री काशी सत्संग मंडल के तत्वाधान में आयोजित रामचरितमानस नवाहन परायण ज्ञान महायज्ञ की शोभायात्रा चौक से उठी औऱ ग़ाज़ीपुर रोड़ गंगा माई के तट पर स्थिति कैथी आश्रम पर पहुँची जंहा पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ,सैकड़ो की संख्या में भक्तजनों ने गुरु जी का आशीवार्द ले कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।काशी सत्संग मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पाठक एवं मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर सिंह प्रेस विज्ञप्ति की माध्यम से बताया की शोभायात्रा मैं भूदेव गण नाचते झूमते आतिशबाजी करते चल रहे थे शोभा यात्रा मैदागिन कबीरचोरा होते हुए लहूरावीर चौराहे पर पहुंची लहूरावीर चौराहे पर स्वामी प्रसाद मौर्या मुर्दाबाद स्वामी प्रसाद मौर्या होश में आओ के नारे लगे सत्संग मंडल की भूदेव और कार्यकर्ताओं ने यह मांग की रामचरितमानस का अपमान करने वाले आतंकवादियों का सहयोग करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को तत्काल गिरफ्तार किया जाए शोभा यात्रा में प्रमुख रूप से कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पाठक मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर सिंह सुरेंद्र अग्रवाल अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता गोपीनाथ लल्लन प्रसाद प्रजापति अमन कुमार सिंह उमेश भारद्वाज नवीन पाठक विवेक पांडे रवि मिश्रा राधेश्याम लोहिया आदि लोग उपस्थित थे

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *