विद्युत विभाग:हे राम: जूते पहन कर होता बापू का माल्यार्पण औऱ तिरंगे का ध्वजारोहण
वाराणासी 2 अक्टूबर:भारत की दो महान विभूतियां भारत एवं भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के एक प्रमुख राजनैतिक, अहिंसात्मक आंदोलन एवं आध्यात्मिक नेता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की व प्रेरणा,सादगी एवं ईमानदारी के प्रतीक भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की उनके प्रति वैश्विक स्तर पर सम्मान व्यक्त करने के लिए देशवासी आज उनकी जयंती मना रहा है।
पूर्वान्चल निगम में भ्रष्टाचार के शिष्टाचार बनने के बात कदाचरण बनता दिखता आचरण
वही पूर्वान्चल के कुछ अधिकारियों के महान विभूतियों से सम्मान समारोह औऱ ध्वजारोहण के दौरान जूते पहन कर माल्यार्पण औऱ ध्वजारोहण करते फोटो वायरल हो रही है।
विद्युत वितरण मंडल-बस्तीअधीक्षण अभियंता /मंडल चंदौली अधीक्षण अभियंता एवं माध्यचाल के सुल्तानपुर अधीक्षण अभियंता जैसे अधिकारियों के द्वारा महान विभूतियों से सम्मान समारोह औऱ ध्वजारोहण के दौरान जूते पहने रखे है। उनके इस आचरण औऱ व्यक्तिगत से परिलक्षित होता है कि महान विभूतियों के सम्मान औऱ तिरंगे के ध्वजारोहण मे रश्म अदायगी की गई।
फ़िलहाल जिम्मेदार पदों पर आसीन अधिकारियों के आचरण में कुछ तो अंतर होना चाहिये जिसका अनुश्रवण उनके अधीनस्थ करते रहे।
देखना लाज़मी होगा पूर्वान्चल प्रबंधन से ऐसे अधिकारियो से देश की महान विभूतियों के सम्मान औऱ तिरंगे के ध्वजारोहण में कदाचरण पर क्या कार्यवाही करता है।