विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया विकसित भारत संकल्प यात्रा के खोजवाँ व विनायका शिविरों का शुभारंभ
वाराणसी 26 दिसंबर :प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सोमवार को आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ पहुंची गणपति शास्त्री लान, विनायका, सुदामापुर एवं द्वारकाधीश मंदिर के पास, शंकुलधारा पोखरा खोजवाँ।
दोनों स्थानों पर बतौर मुख्य अतिथि, विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में पधारे लोगों को केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा सभी को विकसित भारत बनाने में योगदान देने के लिए शपथ दिलाई।
अपने उद्बोधन में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि “विकसित भारत संकल्प यात्रा एक विकास यात्रा है। यह यात्रा राष्ट्र की प्रगति में दूरगामी परिणाम देगा। प्रत्येक व्यक्ति जो किसी भी योजना के पात्र हैं और किन्ही कारणों से छूट गए हैं, उन्हें जोड़ना और लाभान्वित करना यही इस यात्रा का उद्देश्य है।”
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित थे महानगर महामंत्री अशोक पटेल, महानगर मंत्री किशन कन्नौजिया, पार्षद सीमा वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि अशोक सेठ, मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ ओझा, पार्षद प्रतिनिधि राजीव सिंह पटेल, पार्षद प्रतिनिधि शिवा वर्मा, मंडल मंत्री संतोष गुप्ता, मनोज तिवारी, सुमुख गुप्ता, सुरेश, सूरज सोनकर, सुभाष सोनकर, शरद सोनकर, गौरव अग्रवाल, भोला सोनकर, विनोद अरोड़ा, संतोष सिंह, अनूप मौर्य, मंगल बिंद, समीर माथुर, सूरज मौर्य, प्रिंस द्विवेदी, मदन मौर्या, मनोज गुप्ता, आशीष गुप्ता, रंजीत जायसवाल, दीपक सिंह, सुधीर पाल, पवन मौर्य, लुबना बेगम, सूरज पांडेय, विपिन ओझा, रोहित साहनी, सुमित मिश्रा, कमल चौरसिया, शशांक प्रजापति, राजकुमार गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, विजय मिश्रा व अन्य।