ताज़ातरीन

वैष्णो देवी भगदड़ : मरने वालों में ग्रेटर नोएडा का युवक और गाजियाबाद की महिला शामिल, 11 शवों की हुई पहचान, पूरी लिस्ट –

माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। मरने वालों में 5 उत्तर प्रदेश, दो दिल्ली, एक हरियाणा और एक जम्मू कश्मीर का निवासी है। अब तक 11 लोगों की पहचान कर ली गई है। एक शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है। इनमें उत्तर प्रदेश से ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, सहारनपुर, कानपुर और गोरखपुर के निवासी शामिल हैं। करीब 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को बाणगंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समेत तमाम लोगों ने इस घटना पर दुख जताया है। केंद्र और राज्य सरकारों ने मृतकों व घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणाएं कर दी हैं।

ग्रेटर नोएडा के दादरी कस्बे का युवक कुचल कर मर गया

मरने वालों में सबसे ज्यादा 7 लोग उत्तर प्रदेश के निवासी थे। इनमें एक युवक गौतमबुद्ध नगर जिले में दादरी कस्बे का रहने वाला थी। युवक की पहचान सोनू शर्मा के रूप में की गई है। युवक दादरी कस्बे में नए मोहल्ले का रहने वाला था। भगदड़ की सूचना मिलने के बाद दादरी में सोनू के परिवार वाले काफी परेशान थे। लगातार संपर्क कर रहे थे। सुबह करीब 9:00 बजे उन्हें जानकारी मिली कि युवक की भगदड़ में मौत हो गई है। इसके बाद से पूरे मोहल्ले में दुख का माहौल है।

मृतकों की सूची

1. श्वेता सिंह (35 वर्ष) पत्नी विक्रांत सिंह, गाजियाबाद

2. डॉ.अरुण प्रताप (30 वर्ष) पुत्र सत्यप्रकाश सिंह, गोरखपुर

3. विनीत कुमार (38 वर्ष) पुत्र वीरमपाल सिंह, सहारनपुर

4. धर्मवीर सिंह (35 वर्ष), सहारनपुर

5. सोनू शर्मा (32 वर्ष) पुत्र फेरूमल शर्मा, नया मोहल्ला, दादरी, गौतमबुद्ध नगर

6. महिंदर गौर (26 वर्ष) पुत्र शिव कुसुम, कानपुर

7. नरेंद्र कश्यप (40 वर्ष) पुत्र सुहाब, कानपुर

8. विनय कुमार (24 वर्ष) पुत्र महेश, भदेरपुर, दिल्ली

9. सोनू पांडे (24 वर्ष) पुत्र नरेंद्र पांडेय, भदेरपुर दिल्ली

10. ममता (38 वर्ष) पत्नी सुरिंदर बेरी, झज्जर, हरियाणा

11. धीरज कुमार (26 वर्ष) पुत्र तरलोक कुमार, राजौरी, जम्मू कश्मीर

मरने वालों में सबसे ज्यादा 7 लोग उत्तर प्रदेश के निवासी

वैष्णो देवी में भगदड़ के दौरान मरने वालों में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। इनमें एक महिला गाजियाबाद की रहने वाली थी। एक युवक गौतमबुद्ध नगर का निवासी था। कानपुर और सहारनपुर के दो-दो निवासियों की मौत हुई हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर के एक निवासी की मौत वैष्णो देवी भवन में भगदड़ के कारण हुई है।

हेल्पलाइन नंबर इस हादसे हादसे के बाद प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड हेल्पलाइन नंबर- 01991-234804, 01991-234053

अन्य हेल्पलाइन नंबर:

पीसीआर कटरा – 01991232010/9419145182

पीसीआर रियासी – 0199145076/9622856295

डीसी कार्यालय रियासी नियंत्रण कक्ष- 01991245763/9419839557

योगी आदित्यनाथ ने जताया दुःख

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि “माता वैष्णो देवी धाम में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे से मन अत्यंत व्यथित है। मां आदिशक्ति हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्माओं को शांति व दुर्घटना में घायल हुए लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की कृपा करें। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ॐ शांति!”

प्रियंका गांधी ने भी किया ट्वीट

वहीं, कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि “माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ की दुर्घटना का दुखद समाचार मिला। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए माता से प्रार्थना करती हूं।”

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *