आजमगढ़22जून: लोकसभा सीट पर उपचुनाव 23 जून यानी कल है। गुरुवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। 1149 मतदान केंद्रों पर जिले के 1838930 मतदाता 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान कराने के लिए जिले के पांच विधानसभाओं की पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथ पर पहुंच गईं हैं। मतदान के बाद पोलिंग पार्टियां अपने बूथों से एफसीआई गोदाम बेलइसा पहुंचेंगी जहां ईवीएम को जमा किया जाएगा। उपचुनाव में आजमगढ़ संसदीय सीट के पांच विधानसभा आजमगढ़, गोपालपुर, सगड़ी, मुबारकपुर और सुरक्षित सीट मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इस उपचुनाव में कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या नौ लाख 70 हजार 935 और महिला मतदाताओं की कुल संख्या आठ लाख 67 हजार 968 है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के आजमगढ़ सदर संसदीय सीट से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव को सकुशल कराने के लिए जिला प्रशासन ने लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ को 15 जोन और 137 सेक्टर में बांटा है। प्रत्येक विधानसभा में तीन-तीन जोन और 28 से 30 की संख्या में सेक्टर बांटे गए हैं।
Read Next
April 26, 2024
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में सबसे अधिक त्रिपुरा में पड़े 78% वोट
April 26, 2024
कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक कल, अमेठी-रायबरेली की सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर हो सकता. है फैसला
April 26, 2024
विद्युत विभाग:प्रभावशाली नटवरलाल कार्यकारी अधिकारी की जांच के लिए 2 माह बाद दुबारा बनी जांच समिति:पहली जांच समिति ने खड़े कर दिए थे हाथ
April 25, 2024
विद्युत विभाग:नटवरलाल लेखाकार का चितईपुर पुलिस ने नही ली रिमांड:पुलिस औऱ प्रबंधन की असफलता से 10 करोड़ की मनी ट्रेल पर पड़ता पर्दा: सफल होता पूर्वान्चल का लाल
April 25, 2024
घर के बाहर सो रही महिला पर पुलिसवालों ने चढ़ाई गाड़ी, भड़के ग्रामीणों ने कूट डाला
April 25, 2024
पूर्णिया में रोड शो कर रहे तेजस्वी यादव के सामने लगे पप्पू यादव जिंदाबाद के नारे
April 24, 2024
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी प्रचार के दौरान हुए बेहोश, मचा हड़कंप
April 24, 2024
जानबूझकर महंगी दवा लिखने वाले डॉक्टरों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
April 23, 2024
विद्युत विभाग:फर्जी टेंडर घोटालेबाज नटवरलाल कार्यकारी अधिकारी के साथ खड़ा हुआ संगठन:अधीक्षण अभियंता ने पीड़ित महिला कर्मचारी को ही खड़ा किया कटघरे में
April 22, 2024
उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद पर जानलेवा हमला
Related Articles
Check Also
Close
-
सूरत में निर्विरोध चुने गए बीजेपी प्रत्याशी मुकेश दलालApril 22, 2024
-
लालू यादव के दामाद को अखिलेश ने कन्नौज से दिया टिकटApril 22, 2024