युवाओं में हताशा का भाव, देश के लिए घातक-अखिलेश यादव
लखनऊ20जून:सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि युवाओं के मन में वर्तमान के प्रति हताशा-निराशा का भाव देश के लिए खतरनाक है। भाजपा का हर तरफ हो रहा विरोध दिखाता है कि भाजपा ने जनाधार खो दिया है।अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि देश के युवाओं में वर्तमान के प्रति निराशा-हताशा और भविष्य के प्रति आशंका-असुरक्षा का भाव, देश के विकास के लिए घातक साबित होता है। सरकारों का दायित्व देश के वर्तमान को सुधारना व भविष्य को संवारना होता है। भाजपा सरकार का चतुर्दिक विरोध दर्शा रहा है कि भाजपा ने जनाधार खो दिया है,देश के युवाओं में वर्तमान के प्रति निराशा-हताशा और भविष्य के प्रति आशंका-असुरक्षा का भाव, देश के विकास के लिए घातक साबित होता है। सरकारों का दायित्व देश के वर्तमान को सुधारना व भविष्य को सँवारना होता है।भाजपा सरकार का चतुर्दिक विरोध दर्शा रहा है कि भाजपा ने जनाधार खो दिया है।