विद्युत विभाग:अधिषासी औऱ सहायक अभियंता समेत 9 अधिकारी/कर्मी निलंबित:राजस्व हानि पहुचाने का आरोप
वाराणासी/लखनऊ 17 फरवरी:उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन में विभाग को राजस्व क्षति पहुँचाने के आरोप में अधिकारियो समेत 9 लोगो पर निलंबन की कार्यवाही की गई।
M D,मध्यांचल ने की कार्यवाही
प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के द्वारा मध्यांचल विद्युत वितरण निगम में सुल्तानपुर जनपद औऱ जयसिंहपुर खंड में बिल रिवीज़न औऱ स्थाई विच्छेदन के नाम पर वर्षो से करोड़ो के राजस्व घोटाले का संज्ञान लेकर 12.07.23 को जाँच समिति का गठन ,जांचोपरांत जांच समिति की रिपोर्ट पर 1 अधिषासी अभियन्ता, 2 सहायक अभियंता, 4 अवर अभियंता औऱ 2 कार्यालय सहायकों को निलंबित किया गया।
निलंबित होने वाले अधिकारी औऱ कर्मचारी
1. संजीव कुमार सिंह (सैप आई0डी0 11003325), तत्कालीन अधिशाषी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड-प्रथम, सुल्तानपुर को निलम्बित कर मुख्य अभियन्ता (वितरण) लेसा सिस गोमती-प्रथम से सम्बद्ध किया।
2. श्री सौरभ उपाध्याय (सैप आई0डी0 11003359) उपखण्ड अधिकारी, विद्युत वितरण खण्ड-लम्भुआ, सुल्तानपुर को निलम्बित कर मुख्य अभियन्ता (वितरण) अयोध्या क्षेत्र, अयोध्या से सम्बद्ध किया।
3. श्री प्रशान्त कुमार गिरि (सैप आई0डी0 11003326) तत्कालीन उपखण्ड अधिकारी, विद्युत वितरण खण्ड-प्रथम, सुल्तानपुर को निलम्बित कर मुख्य अभियन्ता (वितरण) अयोध्या क्षेत्र, अयोध्या से सम्बद्ध किया।
4. मो0 नसीम (सैप आई0डी0 11003322) तत्कालीन अवर अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड-प्रथम, सुल्तानपुर को निलम्बित कर मुख्य अभियन्ता (वितरण) अयोध्या क्षेत्र, अयोध्या से सम्बद्ध किया।
5. आनन्द केशरी (सैप आई0डी0 11003362) तत्कालीन अवर अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड-लम्भुआ, सुल्तानपुर को निलम्बित कर मुख्य अभियन्ता (वितरण) अयोध्या क्षेत्र, अयोध्या से सम्बद्ध किया।
6. श्री अमित श्रीवास्तव (सैप आई0डी0 11003333) तत्कालीन अवर अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड-प्रथम, सुल्तानपुर को निलम्बित कर मुख्य अभियन्ता (वितरण) अयोध्या क्षेत्र, अयोध्या से सम्बद्ध किया।
7. श्री करुणाकर मिश्रा (सैप आई0डी0 11003330) तत्कालीन अवर अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड-प्रथम, सुल्तानपुर को निलम्बित कर मुख्य अभियन्ता(वितरण) अयोध्या क्षेत्र, अयोध्या से सम्बद्ध किया।
8. श्री जमुना प्रसाद (सैप आई0डी0 16600818) तत्कालीन कार्यकारी सहायक, विद्युत वितरण खण्ड-प्रथम, सुल्तानपुर को निलम्बित कर कार्यालय, अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत वितरण मण्डल, अयोध्या से सम्बद्ध किया।
9. श्री संतोष कुमार (सैप आई0डी0 16600819) तत्कालीन कार्यकारी सहायक, विद्युत वितरण खण्ड-प्रथम, सुल्तानपुर को निलम्बित कर कार्यालय, अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत वितरण मण्डल, अयोध्या से सम्बद्ध किया।
जाँच समिति द्वारा अपनी जाँच रिपोर्ट में उल्लेख किया गया कि क्षेत्र में बिना मीटर लगाये ही संयोजन पर मीटर चढ़ा दिये गये, जिस पर फर्जी एम0यू0 बिलिंग की जा रही है। अनमीटर्ड से मीटर्ड किये गये संयोजन पर मीटर लगाने वाली एजेंसी द्वारा मीटर नहीं लगाये गये है, न ही मीटर अनुभाग द्वारा इन स्थापित मीटरों का सत्यापन किया गया। बिना सत्यापन के ही ये मीटर संयोजनों पर फीड कर दिये गये है। उपरोक्त का सत्यापन अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा नही किया गया है। बिलिंग एजेन्सी द्वारा भी बिना मीटर के संयोजनों पर एम0यू0 बिलिंग की जा रही है, जिससे कारपोरेशन को वित्तीय क्षति हुयी।