एक झलक

राम मंदिर तक श्रद्धालुओं को पहुंचाएंगे चार पथ

भगवान राम के भव्य मंदिर के साथ तैयार होगा रामराज जिस पर दिखेंगे (राम,भक्त,श्रद्धा और धर्म ) चार पथ

अयोध्या12अक्टूबर: जिले में भगवान श्री राम का भव्य मन्दिर ही नहीं बन रहा बल्कि रामराज्य तैयार किया जा रहा है। जिसके दर्शन के लिए चार आध्यात्मिक पथ तैयार किए जाएंगे। जिन्हें राम, भक्त, श्रद्धा और धर्म पथ का नाम दिया गया है। जिनसे होकर श्रद्धालु प्रभु श्री रामलला का दर्शन करेंगे।अयोध्या धार्मिक नगरी के रूप में तैयार किए जाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा कई योजनाएं प्रस्तावित की गई है इसी के तहत भव्य राम मंदिर में श्री रामलला के दर्शन के राम, भक्त, श्रद्धा और धर्म पथ पर चलना होगा। यह सिर्फ आस्था ही नही बल्कि तैयार होने वाले मार्ग का नाम है। इन मार्गों का जिक्र सरकार द्वारा तैयार किए गए विजन डॉक्यूमेंट में भी किया गया है। लेकिन बन रहे विस्तृत कार्य योजना में मार्गों के नामों को प्रस्तावित किए गए हैं। जिनमें रामघाट से नया घाट तक जाने वाले मार्ग को राम पथ, श्रृंगार घाट के राम जन्मभूमि मार्ग को धर्म पथ, सुग्रीव किला स राम जन्मभूमि परिसर तक जाने वाले मार्ग को भक्तों पथ व राम जन्मभूमि परिसर में राम मंदिर मार्ग को श्रद्धा श्रद्धा पथ रखा गया है।अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने बताया कि धर्मार्थ कार्य विभाग से उन सभी मार्गों का पुनर्विकास कराए जाने की योजना है इन मार्गो को सुंदर बनाने के लिए लैंडस्कैपिंग के साथ आधुनिक लाइट व अन्य व्यवस्था का प्रबंधन किया जाएगा। सुग्रीव किला, श्रृंगार घाट से राम मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग नो व्हीकल जोन बनेगा। जिन पर सिर्फ श्रद्धालु व आम नागरिक पदयात्रा ही कर सकेंगे। सिर्फ इमरजेंसी वाहनों को ही अनुमति प्रदान की जाएगी। तो वही सहादतगंज से नया घाट और रामघाट से नया घाट तक दोनों मार्गों पर वाहनों के साथ अगर की चल सकेंगे या चार प्रमुख मार्ग विकसित किए जा रहे हैं जिनसे होकर श्रद्धालु राम मंदिर तक पहुंचेंगे।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *