एक झलक

विद्युत विभाग:जागो शम्भू जागो:30 करोड़ के घोटालेबाज नये नटवरलाल कार्यकारी अधिकारी पर चरित्रहीनता के भी आरोप: दरबार मे फ़रियाद:नटवरलाल बनता निगम का “लाल”

वाराणासी 17 अप्रैल:”””””””शम्भू राज में संभव”””””””””” पूर्वान्चल निगम के भ्रष्टाचारी साम्राज्य के काले कारोबारियो में एक नटवरलाल लेखाकार 10 करोड़ की विभाग को चपत लगया तो दूसरे नये नटवरलाल नगरीय मंडल-प्रथम वाराणासी के कार्यकारी अधिकारी, राहुल कुमार औऱ अधीक्षण अभियंता की जोड़ी के द्वारा 30 करोड़ के फर्जी टेंडर कर डाले।
पूर्वान्चल निगम के अनुसार पहला नटवरलाल लेखाकार नियम मुख्यालय के अधिकारियों में अपनी कार्यशैली से आंख का तारा बन गया था औऱ पीछे से निगम को चुना लगता रहा।

नटवरलाल पूर्वान्चल निगम का “लाल

परन्तु नये नटवरलाल कार्यकारी अधिकारी, राहुल कुमार के काले कारनामो से वितरण खंड से लेकर निगम मुखिया तक को जानकारी समय-समय पर विभागीय औऱ वाराणासी के सभ्रांत लोगो के द्वारा दी जाती रही,पूर्वान्चल निगम के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा नटवरलाल कार्यकारी अधिकारी राहुल कुमार के पक्ष में आंख-कान बंद कर लूट की खुली छूट दी।
:

लूट के रास्ते के हर कांटे को हटाता नटवरलाल कार्यकारी अधिकारी

नटवरलाल कार्यकारी अधिकारी ने लूट की छूट मिलने से विभागीय निविदाओं में करोड़ो के फर्जी टेंडर करता रहा,जो उसकी लूट के रास्ते मे आता उसको अधिकारियों से गठजोड़ कर रास्ते से हटाता रहता।
नये नटवरलाल की लूट की पड़ताल के दौरान उपभोक्ता की आवाज को उसके अन्य कारनामो से साथ चरित्रहीनता औऱ विभाग में एक छत्र राज करने के षड्यंत्र की जानकारी प्राप्त हुईं।

महिला संविदाकर्मी के गंभीर आरोप

विभाग की एक महिला संविदाकर्मी ने नटवरलाल कार्यकारी अधिकारी की चरित्रहीनता औऱ भ्रष्टाचारी कार्यशैली की पोल-पट्टी से निगम मुखिया को अवगत कराते हुऐ नटवरलाल को मंडल से हटाने औऱ विभागीय कार्यवही का अनुरोध किया है।
पड़ताल के दौरान वाराणासी के विभागीय कार्यालयों में नये नटवरलाल के कारनामो की चर्चा से माहौल गर्म दिखा।
उल्लेखनीय है कि नटवरलाल कार्यकारी अधिकारी, राहुल कुमार औऱ अधीक्षण अभियंता के द्वारा मिलीभगत से 30 करोड़ के फर्जी टेंडर के घोटाले का भंडाफोड़ एक विभागीय क्लर्क ने ही की है।
देखेंना दिलचस्प होगा कि शम्भू का दरबार महिला कर्मचारी को न्याय में या नटवरलाल कार्यकारी अधिकारी के साथ खड़ी नज़र आती है।

पड़ताल जारी है……….

भ्रष्टाचार के विरुद्ध शेष है युद्ध……..

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *