एक झलक
अंत समय में वही बातें ध्यान में आती है जो जीवन भर किया है
14दिसंबर2021
अंते मति सः गति जीव की मृत्यु के समय जैसी मति या स्मृति रहती है उसकी आगे वैसी ही गति होती है। अर्थात उसी के आधार पर अगला जन्म प्राप्त होता है।
कुछ लोग सोचते हैं कि जीवन भर कुछ भी करते रहो, अंत समय मे भगवान का स्मरण कर लेंगे ऐसा होता नहीं है क्योंकि अंत समय में वही बातें, व्यवहार स्वरूप ध्यान में आता है जो जीवन भर किया है।
अंत समय मे वही याद आयेगा जो हमने जीवन भर कमाया है अंत समय प्रभु की स्मृति बनी रहे इसके लिए निरंतर भगवद भजन, नामजप, सेवा, स्मरण करते रहे।