राजनीति

अगर राहुल गांधी नहीं मान रहे तो प्रियंका गांधी को बना दो पार्टी रा.अध्यक्ष, चिंतन शिविर में उठी मांग

15मई2022

राजस्थान के उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन शिविर में प्रियंका गांधी को पार्टी का नया अध्यक्ष बनाने की मांग उठी है। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने यह कहकर इस मांग को हवा दे दी कि प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी की सबसे लोकप्रिय चेहरा हैं। अगर राहुल गांधी पार्टी की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करना चाहते तो प्रियंका को अध्यक्ष बनना चाहिए।यह मांग तब उठी, जब कांग्रेस संगठनात्मक फेरबदल और सुधारों पर चर्चा कर रही है। उत्तर प्रदेश के नेता आचार्य प्रमोद ने हिंदुत्व का मसला उठाया और यह भी कहा कि लीडरशिप को इस मोर्चे पर पार्टी की विरासत को कायम रखना चाहिए। बहुसंख्यक आबादी का भरोसा फिर से जीतना चाहिए। पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है और इसी असली हिंदुत्व का प्रतिनिधित्व करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चिंतन, मंथन और परिवर्तन की बात की और युवाओं को नेतृत्व कर पार्टी को फिर सत्ता में लाने के लिए कोशिश करने का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान में भी 2023 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस को सचिन पायलट युवा नेतृत्व को आगे लाने पर फोकस करना चाहिए। इसका मतलब यह नहीं कि अशोक गहलोत को लोग पसंद नहीं करते।आचार्य प्रमोद ने कहा कि देश के करोड़ों लोग और लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी को संभाले। उन्होंने नैतिक आधार पर इस्तीफा दिया था, कुछ लोगों ने उनके फैसले की आलोचना भी की थी। हम फिर से चाहते हैं कि उन्हें पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल लेनी चाहिए। अगर किसी कारण से वे ऐसा नहीं करना चाहते तो देश के करोड़ों लोग चाहते हैं कि सबसे लोकप्रिय नेता प्रियंका गांधी वाड्रा इस जिम्मेदारी को संभाले।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *