राजनीति

कांग्रेस देश के लिए एक बोझ बन चुकी है : योगी आदित्यनाथ

भोपाल 15 नवम्बर :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को छतरपुर जिले की चंदला विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी दिलीप अहिरवार और राजनगर में भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटैरिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस को आज की देश के लिए बोझा और समस्या बताया। कहा- कांग्रेस एक बोझा बन चुकी है। देश के लिए, प्रदेश के लिए, जनता-जनार्दन के लिए, गरीब के लिए, किसान के लिए, नौजवान के लिए, बहनों के लिए… कांग्रेस एक समस्या है। समस्या से मुक्ति के लिए चुनाव सबसे अच्छा अवसर होता है।

योगी ने कहा- भारत को लेकर अब दुनिया का नजरिया बदल रहा है। भारत दुनिया में नई राह दिखा रहा है। जहां कहीं भी संकट होता है, दुनिया भारत की ओर आशा की निगाह से दिखती है। 2014 के पहले भारत का दुनिया में सम्मान नहीं था। दुनिया हमें महत्व नहीं देती थी। अब भारत तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। पहले दुश्मन देश भारत में घुसपैठ करते थे। हर दिन यह समाचार की सुर्खियां होती थीं। लद्दाख में घुसपैठ, कश्मीर में घुसपैठ, कारगिल में घुसपैठ, अरुणाचल में घुसपैठ…। आतंकवाद की धरती पर जाकर उसको सबक सिखाने वाला आपका हिंदुस्तान ही है।

आज तेजी से हाईवे का विस्तार हो रहा है। एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं। एयरपोर्ट बन रहे हैं। बड़े-बड़े नेशनल इंटरनेशनल स्टेडियम बन रहे हैं। एम्स बन रहे हैं। आईआईटी और आईआईएम बनाए जा रहे हैं। हर जिला में मेडिकल कॉलेज बन रहे। बड़ी-बड़ी योजनाओं को मूर्त रूप देकर युवाओं के लिए रोजगार पैदा किए जा रहे हैं। काशी में काशी विश्वनाथाम, केदारपुरी का पुर्नउद्धार, महाकाल लोक का पुर्नउद्धार, राम मंदिर के निर्माण का कार्य कांग्रेस कर पाती क्या। जब ये कर ही नहीं पाते, हमारी आस्था का सम्मान नहीं करते तो हम फिर इन्हें क्यों चुनें। उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा, 25 करोड़ की आबादी और यहां कांग्रेस के विधानसभा में दो सदस्य हैं।

किसी ने सोचा था कि काशी विश्वनाथ धाम बनेगा। यहां की 5 फीट की गली, आज 50 फीट के गलियारे में तब्दील हो चुकी है। पहले 50 लोग भी यहां इकट्ठे नहीं हो पाए थे, आज एक साथ 50 हजार श्रद्धालु इकट्ठे हो सकते हैं। अब 500 वर्षों बाद अयोध्या में रामलला विराजमान होने वाले हैं। यह नया भारत है। कांग्रेसी कहते थे कि हम सिर्फ नाम राम के नाम का उपयोग करते हैं। कांग्रेसी कटाक्ष करते थे। हमने कहा था कि रामलाल जब आएंगे, गुलामी का ढांचा भी हटाएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। यही लोग कहते हैं मंदिर बनाएंगे पर तिथि नहीं बताएंगे। भाई अब तो मंदिर बनाने की बात नहीं, अब तो 22 जनवरी को रामलाल विराजने वाले हैं।

20 साल में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मप्र बीमारू राज्य से बाहर निकला। कृषि के मामले में मध्य प्रदेश प्रगति के पथ पर है। मध्य प्रदेश ने बेटियों का, बहनों का सम्मान किया। खजुराहो तो इसी विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। खजुराहो से झांसी होते हुए सीधे लखनऊ जाने का रास्ता है। अब तो कहीं वसूली नहीं होती। आज आप उत्तर प्रदेश में जो परिवर्तन देख रहे हैं, वह डबल इंजन की सरकार के कारण आया है। अगर डबल इंजन की सरकार नहीं होती तो उत्तर प्रदेश में इतना परिवर्तन नहीं हो पता। वहां तो हर दूसरे दिन दंगे होते थे, हर शहर में एक बड़ा माफिया कब्जा कर चुका था। लेकिन आज उत्तर प्रदेश में सब माफिया गायब हो चुके हैं।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *