काशी विश्वनाथ मंदिर के कारीडोर से राम दरबार की भव्य शोभायात्रा कैथी धाम मार्कंडेय महादेव धाम के लिए निकली
वाराणसी17फरवरी:नवदीनो से काशी विश्वनाथ मंदिर के कारीडोर में चल रहे रामचरितमानस कथा समापन के बाद प्रभु श्री राम दरबार की भव्य शोभायात्रा कैथी धाम मार्कंडेय महादेव धाम के लिए निकली शोभा यात्रा में 151 भूदेव बैंड बाजा के साथ झूमते नाचते आतिशबाजी छोड़ते हुए चल रहे थे शोभायात्रा चौक मैदागिन कबीर चोरा होते हुए रथ पर आचार्य सूर्य लाल जी महाराज विराजमान थे रास्ते में राम दरबार की प्रतिमा की झांकी का दर्शन करने के लिए भक्तों का ताता लगा हुआ था रास्ते में प्रसाद वितरण करते हुए ब्राह्मण चल रहे थे परम्परा के अनुसार पहाड़िया में यजमान राम सेठ द्वरा समूची शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया शोभा यात्रा लगभग3बजे कैथी आश्रम पहुची जहा भक्तो के लिए बड़े पैमाने पर भण्डारे का आयोजन किया गया जहा बड़ी सख्या में भक्तो ने भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया काशी सत्संग मंडल के तत्वाधान में आयोजित 64 वर्ष से निरंतर यह कथा चली आ रही है। इस शोभायात्रा में प्रमुख रुप से सुरेंद्र अग्रवाल देवेंद्र कुमार पाठक चंद्रशेखर सिंह शिवेंद्र पाठक अमन कुमार सिंह कृष्णकांत ओझा रवि मिश्रा डॉ प्रकाश पांडे राधेश्याम लोहिया एल एन कपूर गोपीनाथ सर्राफ प्रतिक गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे ।