डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर तंज, कहा- उनकी तबीयत ठीक नहीं, मैं डाक्टर होता तो दवा जरूर देता
लखनऊ15 सितम्बर:उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सड़क के गड्ढों पर बोलने से कतराए, लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर हमलावर रहे। बोले, उनकी तबीयत ठीक नहीं, मैं डॉक्टर होता तो उन्हें जरूर दवा देता। वह सपा मुखिया द्वारा पार्टी में शामिल होने पर मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने डबल इंजन सरकार की सराहना करते हुए कहा कि गरीब, किसान, महिला हर तबके के साथ भाजपा सरकार खड़ी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, गरीबी, गुंडागर्दी, माफिया मुक्त प्रदेश बनाने की भी बात कही। कहा कि अमृत सरोवर और कमल सरोवर हमारे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट हैं। इसमें नागरिक सहयोग करें। उन्होंने निर्माण इकाइयों को जल्द कार्य पूरा करने के लिए चेतावनी दी। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करने के बाद विकास कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद पत्रकार वार्ता में सरकार की योजनाओं का बखान किया।