पूर्वांचल

भगवान महावीर त्रयोदशी महोत्सव की पूर्व संध्या नरिया स्थित श्री दिगम्बर जैन मन्दिरपर हूए विविध आयोजन

वाराणसी2अप्रैल, श्री दिगम्बर जैन समाज काशी एवं जैन मिलन द्वारा नरिया स्थित श्री दिगम्बर जैन मन्दिर में सायंकाल रविवार को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की दिव्य बड़ी प्रतिमा का व समवशरण की चारो दिशाओ में स्थापित भगवान महावीर की विग्रह के 108 दीपक जलाकर दीप दान किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या, नृत्य नाटिका की भी प्रस्तुती की गई।
भगवान महावीर के 2622वें त्रयोदशी महोत्सव में काफी संख्या मे महिलाए, पुरूष व बच्चे उपस्थित थे।
जन्म से लेकर मोक्ष तक की लघु नाटिका की भी प्रस्तुती हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथी पुलिस कमिश्नर श्री अशोक मुथा जैन एवं लखनऊ के श्री दीपक जैन जी थे।
इस अवसर पर अशोक मुथा जैन जी ने कंहा-आज वर्तमान को वर्धमान की आवश्यकता है भगवान महावीर स्वामी के सन्देशो को हमें जन जन तक पहुंचाना है उन्ही के उपदेशो से सम्पूर्ण विश्व मे शान्ति और खुशहाली का वातावरण रहेगा
जीयो और जीने दो व अहिंसा परमो धर्म की सम्पूर्ण विश्व की आवश्यकता है।
सोमवार 3-04-2023 को इसी क्रम में भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी।
आयोजन मे प्रमुख रुप से समाज के उपाध्यक्ष आर सी जैन, राजेश जैन, विनोद जैन, संजय जैन महामंत्री अरूण जैन, तरूण जैन
आकाश जैन, सुरेंद्र जैन, प्रोफेसर फूल चन्द प्रेमी, प्रोफेसर अशोक जैन प्रोफेसर कमलेश जी जैन,प्रमिला सांवरिया, जैन मिलन के अध्यक्ष विजय कुमार जैन मन्त्री संजय गर्ग उपस्थित थे।
संचालन प:मनीष जैन ने किया।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *