पूर्वांचल

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथों पर मनाई अटल जी की जयंती और निकाली “अटल युवा संकल्प यात्रा” की बाइक रैली

वाराणसी23दिसम्बर:भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती के उपलक्ष में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान महानगर के सभी बूथों पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कैंट विधानसभा के बूथ नंबर 72 पर अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज हम सब देश के हृदय सम्राट, भारत रत्न, ऐसे पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल जी की जन्म जयंती हम सब मना रहे हैं, जिन्होंने देश और धर्म की सभ्यता, संस्कृति, आन – बान – शान तथा रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन देश धर्म के उज्जवल गौरवशाली बनाने और इसकी सेवा आराधना में समर्पित कर दिया।

संगठन के निर्देशानुसार महानगर के तीनों विधानसभाओं में विभिन्न स्थानों से “अटल युवा संकल्प यात्रा” निकाली गई।

अटल युवा संकल्प यात्रा में भारी संख्या में नौजवानों द्वारा बाइक जुलूस निकाली गई।मोटरसाइकिल जुलूस को महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय द्वारा पार्टी का झंडा दिखाकर जुलूस को निकाला गया

दक्षिणी विधानसभा का जुलूस विधायक एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉक्टर नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में राजघाट (भैसासुर घाट) से निकला जो मछोदरी पार्क, विशेश्वरगंज, मैदागिन, चौक, गोदौलिया, गिरजाघर, नई सड़क, लहुराबीर, रामकटोरा, अवसान गंज होते हुए जैतपुरा जाकर समापन हुआ।

उत्तरी विधानसभा का मोटरसाइकिल जुलूस विधायक एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल के नेतृत्व में पहड़िया चौराहा से निकला जो पंचकोशी, नई बस्ती, पांडेयपुर, हुकुलगंज, चौकाघाट, अंधरापुल, नदेसर, कचहरी, सर्किट हाउस होते हुए यूपी कॉलेज गेट पर समापन हुआ

कैंट विधानसभा का जुलूस विधायक सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में सदर बाजार से निकला जो सिगरा, महमूरगंज, सुंदरपुर, लंका, रथयात्रा, गोदौलिया, अस्सी, सामने घाट होते हुए रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, राहुल सिंह, आत्मा विशेश्वर, आलोक श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्रा, एडवोकेट अशोक कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष रजत जायसवाल, महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ, नीरज जायसवाल, अनुपम गुप्ता, मधुप सिंह, किशन कनौजिया, अरविंद सिंह, शैलेंद्र मिश्रा,मदन मोहन दुबे, सुनील सोनकर, संदीप त्रिपाठी, शैलेंद्र श्रीवास्तव, संजय जायसवाल, सुरेश चौरसिया, शंकर साहू, रोहित जायसवाल,

संदीप चौरसिया, नलिन नयन मिश्र, गोपाल जी गुप्ता, अभिषेक वर्मा गोपाल, शत्रुघ्न पटेल, जितेंद्र यादव, जगन्नाथ ओझा, राम मनोहर द्विवेदी, अजय प्रताप सिंह, अजीत सिंह, रतन मौर्या कमलेश सोनकर,विवेक सोनू, अमन सिंह, रोहित मिश्रा, अमित पीयूष, रामजी त्रिपाठी।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *