राजनीति

भाजपा ने चार राज्‍यों में पर्यवेक्षक नियुक्त, अमित शाह को यूपी, राजनाथ सिंह को उत्तराखंड और नरेंद्र सिंह तोमर को गोवा की कमान

नईदिल्ली15मार्च:भाजपा के संसदीय बोर्ड ने उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, मणिपुर और गोवा में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं सह पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उत्‍तर प्रदेश का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उनके साथ रघुवर दास को भी यूपी का सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उत्तराखंड के पर्यवेक्षक की जिम्‍मेदारी दी गई है। मीनाक्षी लेखी उत्‍तराखंड की सह-पर्यवेक्षक होंगी।केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण को मणिपुर का पर्यवेक्षक नियुक्‍त किया गया है। किरेन रिजीजू मणिपुर के सह-पर्यवेक्षक होंगे। इसी तरह नरेंद्र सिंह तोमर को गोवा के पर्यवेक्षक की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन गोवा के सह-पर्यवेक्षक की जिम्‍मेदारी संभालेंगे। सभी पर्यवेक्षक नई सरकार के गठन में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।उम्‍मीद है कि होली बाद यूपी में सरकार का गठन किया जाएगा। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली आए थे। उन्‍होंने दिल्‍ली में प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। यूपी में नई सरकार के गठन की तारीख घोषित नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में जिन चेहरों को शामिल किया जाएगा उनके नामों पर मंथन हो रहा है।उल्‍लेखनीय है कि भाजपा ने यूपी में सहयोगियों के साथ मिलकर 403 विधानसभा सीटों में से 273 पर जीत हासिल की है जबकि समाजवादी पार्टी को 111 सीटें मिली हैं। वहीं उत्‍तराखंड की 70 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 47 पर जीत हासिल की है। उत्‍तराखंड में कांग्रेस को 19 सीटों से संतोष करना पड़ा है। वहीं गोवा की 40 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 20 सीटें हासिल हुई हैं। मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 32 सीटों पर जीत दर्ज की है।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *