पूर्वांचल
राष्ट्रीय पोषण पखवारा के दौरान गोद भराई ,अन्नप्राशन व पोषण प्रदर्शनी का आयोजन
रोहनिया30 सितंबर :आराजी लाइन ब्लॉक पर शनिवार को पोषण पखवारा के दौरान आंगनवाड़ी द्वारा पोषण प्रदर्शनी व अन्नप्राशन, गोदभराई एवं स्वस्थ्य बालक बालिका स्पर्धा, किशोरियों की एनीमिया जांच व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसके दौरान मुख्य अतिथि डॉक्टर सुनील पटेल ने 7 बच्चों का अन्नप्राशन व 6 गर्भवती माताओं की गोदभराई, 20 किशोरियों की एनीमिया जाच, 30 बच्चो को स्वस्थ्य बालक बालिका पुरस्कृत किया।इस दौरान आराजी लाइन प्रमुख प्रतिनिधि डा महेन्द्र पटेल , खंड विकास अधिकारी विजय कुमार जायसवाल ,बाल विकास परियोजना अधिकारी
सुजीत कुमार सिंह, मुख्य सेविका सरला साहनी, बिन्दू यादव, दीपिका वर्मा, सविता देवी, राजकुमारी सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, विकास विभाग के लोग भी उपस्थित थे।