विद्युत विभाग:राजस्व वसूली में तीसरे नंबर पर पूर्वान्चल: पश्चिमांचल ने मारी बाजी
वाराणसी 12 अप्रैल:पावर कारपोरेशन की टॉप फाइव सूची में मार्च और वित्तीय वर्ष में राजस्व वसूली लक्ष्य पूरा करने में पूर्वाचल डिस्कॉम तीसरे पायदान पर है। पहले नंबर पर पश्चिमांचल निगम है।
पूर्वाचल डिस्कॉम मार्च की राजस्व वसूली में पिछड़ा गया है,
मार्च-2023 के सापेक्ष 2024 में पूर्वाचल में लगभग 2.50 प्रतिशत कम राजस्व वसूली हुई। पिछले वर्ष 822 करोड़ रुपये आये थे। इस वर्ष 801 करोड़ रुपये की ही वसूली हो सकी। जबकि, पावर कारपोरेशन ने 3641 करोड़ का लक्ष्य सौंपा था।
नगरीय वितरण खंडों में वसूली कम
पूर्वाचल के शहरी इलाकों में बिल वसूली दर कम है। चौकाघाट वितरण खंड में मार्च 23 में 13.15 करोड़ की वसूली हुई थी। लेकिन, 2024 में 12. 43 करोड़ ही वसूल हुए। वही वितरण खंड-पंचम में 2023 में 43.84 करोड़ रुपये आया था, जो इस वर्ष 25.10 करोड़ हो गया। कमोवेश यही स्थिति अन्य डिवीजन की भी रही।
सरकारी राजस्व वसूली बढ़ी, पर लक्ष्य से दूर रहे
पूर्वाचल निगम का वित्तीय वर्ष में सरकारी विभागों का पैसा जुड़ने से वसूली ग्राफ चढ़ा लेकिन लक्ष्य प्राप्ति नहीं हुई। वर्ष 22-23 में 1011.97 करोड़ वसूली हुई थी तो 2023-24 में 14485.81 करोड़ आए। पश्चिमांचल निगम में 2022-23 में 18863.97 करोड़ रुपये आया जो 2023-24 में 20160.9 करोड़ रुपये हो गया।