ताज़ातरीन

विद्युत विभाग: संघर्ष समिति का सांसदों/विधायकों से मिलकर “ज्ञापन दो अभियान”: बैठक में 3 प्रस्ताव पास औऱ बिजली व्यवस्था में सुधार कार्यशाला के आयोजन का निर्णय:

लखनऊ/वाराणासी 23 सितम्बर:विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उ०प्र० की 21सितम्बर, 2023 की बैठक में सांसदों/विधायकों से मिलकर “ज्ञापन दो अभियान” चलाये जाने के साथ बिजली व्यवस्था में सुधार कार्यशाला आयोजान का निर्णत लिया गया औऱ बिजलीकर्मचारी/अभियंताओ की समस्याओं के समयक निराकरण के लिए 3 प्रस्तावो को पास किया गया।

बिजली व्यवस्था में सुधार कार्यशाला निम्नवत आयोजित की जायेंगी

1- मेरठ – 03 अक्टूबर,2023
2- आगरा – 04 अक्टूबर,2023
3- वाराणसी – 10 अक्टूबर 2023
4- केस्को – 12 अक्टूबर 2023
5- बरेली- 13 अक्टूबर 2023
6-26अक्टूबर 2023 को लखनऊ में प्रांतीय सम्मेलन एवं सुधार कार्यशाला
मेरठ, आगरा, वाराणसी, केस्को और बरेली की कार्यशाला सायं 05.30 बजे से होंगी। इन कार्यशालाओं में संबंधित डिस्काम के सभी जनपदों के कार्मिक प्रतिभाग करेंगे।
लखनऊ में 26 अक्टूबर,2023 को प्रांतीय सम्मेलन एवं कार्यशाला में पूरे प्रान्त के सभी जनपदों/परियोजनाओं के संयोजक/सह संयोजक और अन्य कार्मिक प्रतिभाग करेंगे।

सांसदों/विधायकों से मिलकर “ज्ञापन दो अभियान” चलाया जाएगा

15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के मध्य प्रदेश के सभी सांसदों/विधायकों से मिलकर “ज्ञापन दो अभियान” चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत सभी जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर मांग की जायेगी कि मा ऊर्जा मंत्री के 19 मार्च,2023 को दिए गए निर्देशानुसार आन्दोलन/हड़ताल के कारण बिजली कर्मियों पर की गई समस्त उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस ली जाए जिससे इन बिजली कर्मियों का बिजली सुधार अभियान में योगदान लिया जा सके।
27सितम्बर ,2023 को लखनऊ के इको गार्डन में भारतीय मजदूर संघ की रैली में 27 अक्टूबर, 2023 को लखनऊ में इको गार्डन में हो रही निविदा/संविदा कर्मियों की रैली में संघर्ष समिति के सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं बिजली कर्मी प्रतिभाग करेंगे।

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उ०प्र० की 21 सितम्बर,2023 की बैठक में पारित प्रस्ताव

1-वेतन वृद्धि प्रकरण की सभी विसंगतियों के निराकरण हेतु गठित की गयी समिति में निम्नलिखित सदस्य होंगे
इं0 जितेन्द्र सिंह गुर्जर, इं0 जी०वी०पटेल ,  सुहेल आबिद ,  पी० के० दीक्षित,  दीपक चक्रवर्ती, सनाउल्लाह
2-कोर्ट केस की प्रभावी पैरवी हेतु गठित की गयी समिति में निम्नलिखित सदस्य होंगे
इं0 जितेन्द्र सिंह गुर्जर, इं0 जयप्रकाश, माया शंकर तिवारी, ए० के०श्रीवास्तव, आर०बी० सिंह,  जवाहर लाल विश्वकर्मा, चन्द्रभूषण उपाध्याय, इं0 आलोक श्रीवास्तव
3-संघर्ष समिति के सहसंयोजक मण्डल का गठन किया गया जिसमें निम्न सहसंयोजक होंगे
इं0 जितेन्द्र सिंह गुर्जर, इं जी वी पटेल, इं एस० पी० यादव,पी० के० दीक्षित, महेन्द्र राय,सुहेल आबिद, आर बी सिंह, शशिकांत श्रीवास्तव,मो0 वसीम,  सरजू प्रसाद त्रिवेदी,  पी० एस० बाजपयी, आलोक सिन्हा,आर० एस० मिश्रा, जी० पी० सिंह, विश्म्भर सिंह,  राम सहारे वर्मा, योगेन्द्र लाखा एवं  देवेन्द्र पाण्डेय ।
4. संघर्ष समिति के सहसंयोजक मण्डल के सभी सदस्य सोशल मीडिया ग्रुपो के संचालन हेतु अनुशासन बनाये रखने का कार्य करेंगे।

@विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *