ताज़ातरीन

हाले यूपी पुलिस ! दो सिपाहियों ने महिला दारोगा से की छेड़छाड़

संभल 21 सितंबर :कानून की रक्षा की जिनके कंधों पर जिम्मेदारी हैं, वही लोग कानून का माखौल उड़ा रहे हैं। संभल में ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां मेला गणेश चौथ से ड्यूटी कर कार से लौट रही महिला दरोगा के साथ दो सिपाहियों ने छेड़छाड़ की। सिपाहियों ने पहले कार से उनका पीछा किया फिर इस्लामनगर चौराहे पर उनके साथ छेड़छाड़ और गाली गलौज की महिला दरोगा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक सिपाही यातायात में तो दूसरा डायल 112 में तैनात है। एसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया है। अमरोहा के थाना गजरौला में तैनात एक महिला दरोगा की ड्यूटी इनदिनों चन्दौसी मेला गणेश चौथ में लगी हुई है।

मंगलवार की रात एक बजे वह ड्यूटी के बाद तबियत खराब होने के कारण कार से गजरौला लौट रहीं थीं। कार एक युवक चला रहा था। आरोप है कि महिला दरोगा जैसे ही कार से चन्दौसी से चलीं तो डायल 112 में तैनात पवन चौधरी और यातायात पुलिस में तैनात रविंद्र ने अपनी कार से महिला दरोगा की कार का पीछा करना शुरू कर दिया। महिला दरोगा वर्दी में थीं। बहजोई के इस्लामनगर चौराहे पर पहुंचने के बाद महिला दरोगा ने कार रुकवा ली। सिपाही भी वहां पहुंच गए। सिपाहियों ने महिला दरोगा के साथ गाली-गलौज करते हुए छेड़छाड़ की और उसके बाद मौके से भाग गए। इस मामले की जानकारी महिला दरोगा ने पुलिस को दी तो हड़कंप मच गया। आनन- फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी सिपाही पवन चौधरी और रविंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को बुधवार र को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि जिस समय सिपाहियों ने घटना को अंजाम दिया उस समय वह दोनों शराब के नशे में थे। एसपी ने दोनों आरोपी सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।

संभल पुलिस अधिकारी कानून व्यवस्था बेहतर होने का दम समय-समय पर भरते रहते हैं, लेकिन बहजोई थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात महिला दरोगा के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जब एक महिला दरोगा का चन्दौसी से लेकर बहजोई तक कार द्वारा पीछा किया तो रोड पर तैनात रहने वाली पुलिस कहां था। अगर पुलिस तैनात थी तो फिर पीछा कर रही कार को क्यों नहीं रोका गया। इतना ही नहीं इस्लामनगर चौराहे पर घटना को अंजाम दिया गया उस वक्त वहां पर तैनात रहने वाले पुलिसकर्मी कहां थे। महिला दरोगा के साथ छेड़छाड़ करने वाला पवन चौधरी कई दिनों से अनुपस्थित चल रहा था। जबकि यातायात में रविंद्र तीन दिन पहले ही तैनात हुआ था। एक सवाल खड़ा हो रहा है कि जब डायल 112 में तैनात सिपाही पवन चौधरी अनुपस्थित चल रहा था तो वह संभल जनपद में क्या कर रहा था।
एसपी कुलदीप सिंह गुनावत के अनुसार जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। दोनों आरोपी सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। महिला दरोगा मेला गणेश चौथ से ड्यूटी कर लौट रही थी।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *