एक झलक

देव दीपावली पर काशी आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू:देखेंगी गंगा आरती

वाराणसी28अक्टूबर :काशी की देव दीपावली इस बार खास होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब देव दीपावली की भव्यता देखने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वाराणसी आ रहीं हैं। वह 7 नवंबर की शाम क्रूज पर सवार होकर 10 लाख दीपों से जगमग गंगा के अर्द्ध चंद्राकार घाटों को निहारेंगी। उच्च पदस्थ अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रपति काशी में देव दीपावली के खास अवसर पर उत्तरवाहिनी गंगा का अद्भुत नजारा देखने आ रहीं हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वाराणसी में अस्सी घाट के बगल में स्थित संत रविदास घाट से क्रूज पर सवार होकर गंगा में नौकायन करेंगी।
रविदास घाट से सवार होने के बाद वह अस्सी घाट, हरिश्चंद्र घाट, दशाश्वमेघ घाट की गंगा आरती देखते हुए मणिकर्णिका और राजघाट तक जाएंगी। दीपों से सराबोर गंगा घाटों की छटा देखने के लिए उनके साथ यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी रहेंगी। इस खास अवसर पर कई अन्य वीआईपी भी काशी आएंगे। राष्ट्रपति के आने की सूचना पर जिला प्रशासन तेजी से तैयारियों में जुट गया है।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *