एक झलक

सरकार व संगठन के लिए देश की एकता , अखण्डता व सुरक्षा प्रथम : लक्ष्मण आचार्य

सुलतानपुर18जुलाई;शनिवार को बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने राष्ट्रीय सुरक्षा हमारा राष्ट्रीय संकल्प विषय पर चिंतन शिविर को वर्चुअली संबोधित किया. उन्होंने कहा केन्द्र की मोदी सरकार देश की एकता ,अखण्डता व सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने शिविर को संबोधित करते हुए बीते 7 साल में राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार द्वारा उठाये गए कदमों के बारे में जिक्र किया. इसमें सेना व सीमा की मजबूती, धारा 370, 35 ए, डोकलाम, सर्जिकल स्ट्राइक, एअर स्ट्राइक, आतंकवाद एवं नक्सलवाद के ख़िलाफ़ एक्शन पर विस्तार से चर्चा की कहा मोदी सरकार व संगठन के लिए राष्ट्र और उसकी सुरक्षा प्रथम है।प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहां पूर्व सरकारों में पाकिस्तान हमारे सैनिकों के सर को काटकर ले जाते थे और सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी रहतीं थी।

आज की मोदी सरकार ऐसे कृत्य पर दुश्मन के घर में घुसकर सर्जिकल एवं एअर स्ट्राइक कर करारा जवाब देती है।आज सेना व सीमा को आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किया गया है।सीमा पर सड़कों व पुलों का जाल विछाया जा रहा है। आज दुनिया का कोई भी देश भारत की सीमाओं की तरफ आंख उठाने की हिमाकत नही कर सकता।उन्होंने कहा सपा बसपा व कांग्रेस जैसे दल आतकंवादी गतिविधियों को बढ़ावा देकर वोट बैंक की राजनीति कर रहे है।जिसके कारण सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है।उन्होंने आगरा में सपा के प्रदर्शन के दौरान लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे पर कहाँ सपा का चाल चरित्र चेहरा जनता के सामने आ गया है।उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह जन-जन के बीच जाकर देशविरोधी विपक्ष का चेहरा बेनकाब करे।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि ई चिंतन शिविर को भाजपा के प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शंकर गिरि ने भी संबोधित किया।उन्होंने कहा राष्ट्रीय सुरक्षा हमारे लिए राजनीति का विषय कभी नहीं रहा।आज पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारा राष्ट्र पूरी तरह सक्षम व सुरक्षित है।भाजपा जिला अध्यक्ष डा.आरए वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा आज पूरी दुनिया भारत के ताकत का लोहा मानती है।उन्होंने ई चिंतन शिविर में वर्चुअल रूप से जुड़े हुए सभी लोगों का आभार प्रकट किया। संचालन जिला महामंत्री संदीप सिंह ने किया। इस मौके पर काशी क्षेत्र महामंत्री सुशील त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल,आनन्द प्रकाश द्विवेदी, संजय सिंह त्रिलोकचंदी ,आलोक आर्या, प्रीति प्रकाश, सुनील वर्मा, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, घनश्याम चौहान, धर्मेन्द्र कुमार, भावना सिंह, शिवाकांत मिश्रा, रूपेश सिंह,उपमा शर्मा, जिला मंत्री आशीष सिंह रानू, प्रदीप शुक्ला,विवेक सिंह, मनोज मौर्या , राजेश सिंह , राजित राम, जगदीश चौरसिया, आईटी जिला प्रमुख संजय उपाध्याय, सोशल मीडिया प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह,विनोद कुमार पांडेय,इन्द्रदेव मिश्रा,दिनेश चौरसिया, नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल,प्रवीण मिश्रा, कमला सिंह सहित जिला पदाधिकारी, मण्डल प्रभारी ,मण्डल अध्यक्ष व महामंत्री आदि मौजूद रहे।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *