अयोध्या में बनेगी देश की सबसे बड़ी ताजमहल से भी खूबसूरत मस्जिद, रमजान से पहले रखेगें नींव
अयोध्या 16 दिसंबर :अयोध्या की धरती पर जहां पर भगवान श्रीराम के मंदिर में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने वाली है। इधर मुस्लिम समुदाय को भी खुशी मिली है जहां पर देश की सबसे बड़ी मस्जिद बनने जा रही है इसकी नींव रमजान से पहले रखी जाएगी। इतना ही नहीं यह केवल मस्जिद ना होकर इसके परिसर में कई व्यवस्थाएं भी होने वाली है।
मस्जिद के बारे में क्या बताया भजपा नेता ने
अयोध्या में बनने वाली मस्जिद की जानकारी देते हुए मस्जिद विकास समिति के चेयरमैन और भाजपा नेता हाजी अराफात शेख ने बताया कि, मोहम्मद पैगंबर के नाम पर मस्जिद का नाम मोहम्मद बिन अब्दुल्ला रखा जाएगा। इस मस्जिद में पहली नमाज मक्का के इमाम अब्दुल रहमान अल सुदैस पढ़ेंगे।
इतना ही नहीं यह मस्जिद शहर से 25 किलोमीटर दूर बनने वाली है इसमें 21 फीट ऊंची और 36 फीट चौड़ी दुनिया की सबसे बड़ी कुरान रखी जाएगी, जो 18-18 फीट पर खुलेगी। इसके अलावा इस मस्जिद में परिसर में कैंसर हॉस्पिटल बनेगा, जहां हर धर्म, हर मजहब के लोगों का मुफ्त इलाज करेंगे। जिससे देश में मोहब्बत का पैगाम जाएगा। स्कूल, म्यूजियम और लाइब्रेरी बनेगी। यहां वेज किचन बनेगा, जो यहां आने वाले लोगों को मुफ्त खाना खिलाएगा। यहां इंजीनियरिंग, मेडिकल, डेंटल जैसे पांच कॉलेज बनेंगे। वहां दुबई से बड़ा फिश एक्वेरियम बनेगा।
आपको बताते चलें, यह मस्जिद ताजमहल से भी खूबसूरत बनने वाली है मस्जिद में बड़े-बड़े फव्वारे लगाए जाएंगे, जो शाम होते ही चलने लगेंगे। इसके साथ ही नमाज शुरू होगी, यह नजारा देखने में भव्य होगा। यहां हर धर्म के लोगों को आने की अनुमति होगी।
कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि मस्जिद बनाने के लिए सरकार से एक रुपया भी नहीं लिया गया है। हम खुद की वेबसाइट बना रहे हैं, जिसके अंदर क्यूआर कोड होगा, जिसके जरिए आप दान कर सकेंगे। जैसे ही आप पेमेंट करेंगे तुरंत आपको मैसेज जाएगा कि मस्जिद निर्माण में अपना योगदान देने के लिए धन्यवाद।