एक झलक

क्रिकेटर धोनी के नाम पर बच्चे का किया अपहरण ,सवा लाख रुपए में एक दंपति को बेचा

रांची6 नवम्बर :क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से मकान और पैसा दिलाने का झांसा देकर एक महिला के डेढ़ साल के बच्चे का अपहरण करने और उसे सवा लाख रुपए में एक दंपति को बेच डालने की घटना में रांची पुलिस ने तीन महिलाओं सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। बेचा गया बच्चा भी बरामद कर लिया गया है। बच्चे का अपहरण रांची शहर के हिनू से बीते 22 अक्टूबर को किया गया था। रांची के जगन्नाथपुर इलाके की रहने वाली मधु देवी अपने बच्चे के साथ हिनू में खड़ी थी, तभी वहां एक-एक पुरुष और महिला ने आकर उसे बताया कि महेंद्र सिंह धोनी गरीबों के बीच मकान और पैसा बांट रहे हैं। उनके कहने पर महिला उनके साथ बाइक पर सवार होकर हरमू बिजली ऑफिस के पास पहुंची। यहां उसे बातों में उलझाकर महिला-पुरुष उसका बच्चा लेकर फरार हो गई।

रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने सबसे पहले रांची के मधुकम निवासी विनय वर्मा और सिमडेगा निवासी सलूजा बेगम को पकड़ा। इनसे पूछताछ और जांच में पता चला कि बच्चे को चतरा जिले के इटखोरी के एक निःसंतान दंपति के हाथों बेच दिया गया है। पुलिस ने एक-एक कर बच्चे की खरीद-बिक्री में शामिल अन्य आरोपियों रामगढ़ निवासी गीता मुंडा, कृष्णा मिश्रा, रांची के चान्हो निवासी साजिद अंसारी, चतरा के इटखोरी निवासी महेंद्र साव, कुंती देवी और सरिता देवी को गिरफ्तार कर लिया।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *