राजनीति

यूपी के किसानों को होगा बड़ा फायदा,फसल को लेकर डेटा तैयार करा रही योगी सरकार

लखनऊ 9अक्टूबर :उत्तर प्रदेश के किसानों को बड़ा फायदा होने वाला है। इसके लिए योगी सरकार प्रदेश के सभी 75 जिलों में फसलों के डिजिटल सर्वे करवा रही है। इनमें से 37 जिलों में योगी सरकार ने शत प्रतिशत सर्वे का कार्यपूरा कर लिया है। वहीं 13 जिलों में भी कार्य 99 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल्द से जल्द बाकी बचे जनपदों में भी सर्वे के कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया है। सीएम योगी ने धीमी प्रगति वाले जनपदों को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने जिलाधिकारियों को तेज गति से सर्वे पूरा करने की सख्त हिदायत दी है। सर्वे के कार्य में लगे प्रत्येक सर्वेयर को प्रतिदिन 50 खेतों का सर्वे करने का लक्ष्य दिया गया है, जिसकी मॉनीटरिंग स्वयं जिलाधिकारी कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में इस कार्य में कुल 5764 सर्वेयर लगाये गये हैं। जिसमें 1437 कृषि विभाग, 2733 राजस्व विभाग और 1594 पंचायत सहायक हैं। इन्हें प्रदेश के 26775 राजस्व ग्रामों में कुल 1.19 करोड़ सेअधिक खेतों का डिजिटल क्रॉप सर्वे करना है। इनमें से 16490 राजस्व ग्रामों में सर्वे को पूरा कर लिया गया है।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *