सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 1192 जोड़ों को दिया आशार्वाद
गोरखपुर28नवंबर :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार जरूरतमंदों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। बिना किसी भेदभाव के हर तबके को इन योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज विवाह पंचमी भी है। भगवान राम और माता जानकी का विवाह आज ही हुआ था। इस शुभ अवसर पर एक हजार से अधिक जोड़े शादी के बंधन में बंध रहे हैं। सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं।
योजना के अंतर्गत यूपी में दो लाख से अधिक जोड़ो का हुआ विवाह
मुख्यमंत्री सोमवार को चंपा देवी पार्क में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विवाह के बंधन में बंध रहे 1192 जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि 2017 में जब प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनी तो यह पता चला को दहेज के चलते आर्थिक अभाव में कई गरीब कन्याओं का विवाह नहीं हो पाता था। इस समस्या को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शुरुआत की गई। पहले 31 हजार, अब 51 हजार रुपये दिए जाते हैं। अबतक प्रदेश के दो लाख से अधिक जोड़ो का विवाह इस योजना के अंतर्गत हो चुका है।