एक झलक

नेग नहीं अब बकाया टैक्स वसूलने भी पहुंचेंगे थर्ड जेंडर:गोरखपुर नगर निगम में की जाएगी भर्ती

गोरखपुर 24अप्रैल:अगर आपके घर पर ढोल- मजीरा लेकर थर्ड जेंडर यानी किन्नर खुशियों के नेग मांगने आते हैं तो आप शायद थोड़े घबरा जरूर जाते हैं, लेकिन अब अगर ये थर्ड जेंडर आपके घर आते हैं तो यह जरूरी नहीं होगा कि वे नेग मांगने ही आए हों, बल्कि वह आपका बकाया टैक्स मांगने भी पहुंचेंगे। जी हां, सबको समान अधिकार देने की सरकार की मंशा को देखते हुए गोरखपुर नगर निगम ने थर्ड जेंडर को मौका दिया है। गुजरात मॉडल के तौर पर गोरखपुर में भी यह व्यवस्था लागू की जाएगी।

अभी हाल ही में गोरखपुर में इलेक्ट्रिक बस डिपो के लिए तीन थर्ड जेंडर का इंटरव्यू कराकर उन्हें जॉइन कराया गया है। इसके साथ ही अब नगर निगम टीम में भी 10 थर्ड जेंडर की भर्तियां करने की तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। इसके लिए नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने निर्देश भी जारी कर दिया है।

इलेक्ट्रिक बस की ड्राइविंग कर ट्रायल करती किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कंकेश्वरी नंदग निगम के काम में बटाएंगे हाथ नगर निगम के ऊपर पूरे शहर की जिम्मेदारी है। जब से गोरखपुर सीएम सिटी बनी है, तब से यहां विकास की रफ्तार बढ़ी है। जगह-जगह निर्माण काम चल रहे हैं। ऐसे में नगर निगम का काम भी बढ़ गया है। अब मैन पावर बढ़ाना भी जरूरी हो गया है, लेकिन इस बार नगर निगम अन्य किसी को मौका ना देकर थर्ड जेंडर को दे रहा है।

थर्ड जेंडर की बनाएंगे अलग टीम

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि हम लोग थर्ड जेंडर की एक टीम बना रहे हैं, जिनसे नगर निगम के काम मे हेल्प लिया जाएगा। इसमें करीब दस थर्ड जेंडर को शामिल किया जा रहा है। टैक्स वसूली से लगाए ऑफिस वर्क तक की जिम्मेदारी उन्हें दी जाएगी। अभी तक अहमदाबाद में ऐसा होता रहा है, वहां पर थर्ड जेंडर टैक्स वसूली के लिए घर-घर जाते थे।

उसका रिजल्ट भी अच्छा रहा है। शनिवार को महामंडलेश्वर नगर निगम में आ रही हैं। उनके साथ कुछ लोग भी आएंगे। उनसे बातचीत कर 10 थर्ड जेंडर का चयन किया जाएगा। इसको लेकर नगर निगम में बाकी सारे काम पूरे कर लिए गए हैं।

अहमदाबाद नगर निगम की तर्ज पर अब गोरखपुर में भी टैक्स वसूलने के लिए थर्ड जेंडर को रखा जाएगा।

अहमदाबाद नगर निगम की तर्ज पर अब गोरखपुर में भी टैक्स वसूलने के लिए थर्ड जेंडर को रखा जाएगा।

जल पुलिस करेगी गोड़धोइया नाले की निगरानी नगर आयुक्त ने बताया कि हम लोगों ने एक गोड़धोइया नाले की निगरानी के लिए स्पेशल जल पुलिस बना रहे हैं। इसमें बोट चलाने वाले मल्लाहों से सम्पर्क किया गया है। हम लोगों ने इनको जॉब पर रख लिया है। ये टीम रात में बोट से गोड़धोइया नाले की निगरानी करेंगी। इनकी स्पेशल वर्दी भी रहेगी। इससे ये लोग अन्य लोगों से अलग दिखेंगे। शनिवार को इस टीम की घोषणा भी कर दी जाएगी। टीम के लिए वर्दी भी सेलेक्ट कर ली गई है।

बता दें कि गोरखपुर महानगर में नगर निगम में कुल 70 वार्ड हैं। जबकि इन वार्डों में पार्षदों की संख्या भी 70 है। इसके अलावा 10 मनोनित पार्षद हैं। ऐसे में अब जल्द ही नगर निगम में 10 थर्ड जेंडर की भी भर्ती की जाएगी।

गुजरात मॉडल पर होगा काम

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि अहमदाबाद में नगर निगम का टैक्स वसूलने के लिए थर्ड जेंडर को रखा गया था। इसका रिजल्ट भी अच्छा रहा है। हम लोग भी गोरखपुर में टैक्स वसूलने और निगम के अन्य कामों के लिए थर्ड जेंडर की भर्ती कर रहे हैं। शनिवार को 10 थर्ड जेंडर सेलेक्ट कर टॉप टेन टीम फाइनल कर दी जाएगी।

Prabandh Sampadak chandrashekhar Singh

Prabhand Sampadak Of Upbhokta ki Aawaj.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *