यूपी के मंत्रीगणों ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व दी शुभकामनाएं
लखनऊ 24 अक्टूबर :प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री एवं उपभोक्ता मामले आशीष पटेल, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप तथा उद्यान, कृषि-विपणन, कृषि-विदेश व्यापार, कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
मंत्रीगणों ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रूप में विजयादशमी के दिन को जाना जाता है। इस दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था। तब से बुराई के प्रतीक रावण के पुतले को जलाने की परंपरा चली आ रही है। भगवान श्रीराम का जीवन समाज को निरंतर सत्य के मार्ग में चलने की प्रेरणा दे रहा है। सभी प्रदेशवासी विजयादशमी का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाये।